{"_id":"65f97f89f462b10fdd0a9eb2","slug":"teach-teachers-the-tricks-of-teaching-children-through-games-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-114810-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शिक्षकों को सिखाए खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शिक्षकों को सिखाए खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाने के गुर
विज्ञापन
-डाइट में पूर्व प्राथमिक कक्षाओं की मेंटरिंग और मॉनिटरिंग कार्यशाला का समापन
- 40 केंद्रीय मुख्य शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर।
जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) जुखाला में मंगलवार को समग्र शिक्षा के तहत पूर्व प्राथमिक कक्षाओं की मेंटरिंग और मॉनिटरिंग कार्यशाला का समापन हो गया। इसमें छह खंडों के 40 केंद्रीय मुख्य शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यशाला में बच्चों के भाषा, बौद्धिक, सृजनात्मक, सामाजिक और शारीरिक विकास पर चर्चा की गई। पूर्व प्राथमिक कक्षाओं की मेंटरिंग और मॉनिटरिंग किस प्रकार की जाए, इस पर केंद्रीय मुख्य शिक्षकों के साथ चर्चा कर योजना का निर्माण किया गया। जिला समन्वयक संजय शामा ने बताया कि प्रत्येक स्कूल को आदर्श स्कूल बनाया जाए और सभी पूर्व प्राथमिक कक्षा के शिक्षकों की मेंटरिंग की जाए। उन्होंने शिक्षकों से स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ाने का भी आह्वान किया। कार्यशाला का समापन जिला परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य दीपचंद गौतम ने किया। कार्यशाला में राजकीय केंद्र मुख्य पाठशाला दबट के केंद्रीय मुख्य शिक्षक विनोद कुमार, राजकीय केंद्र मुख्य पाठशाला दलहेत के केंद्रीय मुख्य शिक्षक रोशन लाल, राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला के अध्यापक दीपचंद मुख्य वक्ता रहे। इस अवसर पर डाइट जुखाला का पूरा स्टाफ और अन्य उपस्थित रहे।