फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Taxi union donated Rs 66 thousand in case of driver's death

Bilaspur News: चालक की मौत पर टैक्सी यूनियन ने की 66 हजार की मदद

Fri, 07 Jun 2024 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Taxi union donated Rs 66 thousand in case of driver's death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भराड़ी(बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी क्षेत्र की ग्राम पंचायत व गांव बरोटा के टैक्सी चालक शेर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह का 1 जून को टांडा मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया था। वह पेट में इंफेक्शन के कारण करीब तीन माह तक वहां उपचाराधीन थे। इसके बाद उनका निधन हो गया।

शेर सिंह की शादी सात साल पहले हुई थी। उनके एक 8 माह की बच्ची है और मृतक के पिता कश्मीर सिंह कारपेंटर का काम करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है। जय गूग्गा जाहरवीर टैक्सी यूनियन बाड़ां दा घाट के प्रधान सुरेश धीमान ने बताया कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के सभी टैक्सी चालकों से व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से मृतक चालक के सहयोग के लिए अपील की थी। इसके चलते हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों की टैक्सी यूनियनों ने सहयोग किया। सभी चालकों ने 66 हजार इकट्ठा किए। टैक्सी यूनियनों ने 15 हजार रुपये मृतक के पिता कश्मीर सिंह को नकद दिए। 51 हजार नन्ही बच्ची के सुकन्या योजना खाते में डाले जाएंगे। ऑल हिमाचल टैक्सी यूनियनों के पदाधिकारी ने यह निर्णय लिया है। टैक्सी यूनियनों ने दुखद परिवार को सांत्वना दी। इस मौके पर सुरेश धीमान, संदीप ठाकुर, सुमन शर्मा, राजेश कुमार, करण चौधरी, कश्मीर सिंह, बुद्धि सिंह सहित अन्य ऑपरेटरों ने घर जाकर सहयोग राशि प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed