{"_id":"673b293d423276cb7f067cbc","slug":"taxi-stand-facility-will-soon-be-available-in-ghumarwin-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-126742-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं में जल्द ही मिलेगी टैक्सी स्टैंड की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं में जल्द ही मिलेगी टैक्सी स्टैंड की सुविधा
Mon, 18 Nov 2024 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
सीर खड्ड पुल के पास निर्माण कार्य शुरू
- इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन भी होगा स्थापित
- रेहड़ी वालों को भी दिया जाएगा स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में जल्द ही टैक्सी स्टैंड की सुविधा मिलेगी। नगर परिषद ने जगह चिन्हित कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। सीर खड्ड पर बने पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-103 के किनारे एक टैक्सी स्टैंड का निर्माण किया जा रहा है। टैक्सी स्टैंड के साथ वेंडर पॉलिसी के तहत रेहड़ी वालों को भी स्थान दिया जाएगा। इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित होगा, जिसे नगर परिषद संचालित करेगा।
टैक्सी स्टैंड के निर्माण से शहर की यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा। पिछले 20 साल से घुमारवीं के टैक्सी चालक अपने लिए स्थायी अड्डा की मांग करते आ रहे हैं। उन्हें टैक्सियों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर या इधर-उधर खड़ा करना पड़ रहा है। इससे हाईवे पर यातायात भी प्रभावित होता है। भारी भरकम टैक्स अदा करने वाले टैक्सी ऑपरेटर अपनी गाड़ियां खड़ी करने के लिए दिन प्रतिदिन परेशान होते हैं।
घुमारवीं के टैक्सी चालकों की कई साल पुरानी मांग पूरी होने जा रही है क्योंकि बार-बार आवाज उठाने के बावजूद भी आज तक टैक्सी स्टैंड नसीब नहीं हुआ है। टैक्सी स्टैंड के नाम पर मात्र राजनीति ही की जाती रही। यहां तक की स्थायी टैक्सी स्टैंड की मांग को लेकर चालकों की ओर से भूख हड़ताल तक भी की जा चुकी है। बावजूद इसके कोई कदम नहीं उठाया जा रहा था। बता दें कि घुमारवीं में करीब 90 टैक्सियां दिन-रात लोगों को सुविधा उपलब्ध कराती हैं। शिव टैक्सी यूनियन घुमारवीं के पदाधिकारियों ने नगर परिषद अध्यक्ष, एसडीएम घुमारवीं और डीएसपी घुमारवीं को लिखित ज्ञापन देकर स्थायी टैक्सी स्टैंड की मांग की गई थी।
विज्ञापन
कोट
काफी समय से टैक्सी चालक स्थायी अड्डा बनाने की मांग कर रहे थे।। नगर परिषद ने सीर खड्ड पुल के बाई तरफ स्थायी टैक्सी स्टैंड की व्यवस्था शुरू की है। इसका कार्य शुरू कर दिया गया है।
रीता सहगल, अध्यक्ष, नगर परिषद घुमारवीं