{"_id":"667ab8e390882fa6d907301d","slug":"tanker-falls-into-ditch-near-kot-chowk-driver-dies-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-119338-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कोट चौक के पास खाई में गिरा टैंकर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कोट चौक के पास खाई में गिरा टैंकर, चालक की मौत
विज्ञापन
- पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की आगामी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस थाना सदर क्षेत्र के कोट चौक के पास एक टैंकर खाई में गिर गया। हादसे में टैंकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में अशोक कुमार निवासी गांव तुनहू डाकघर कल्लर जिला बिलासपुर ने बताया कि रात के समय एक टैंकर कोट चौक की ओर से कल्लर की तरफ आ रहा था। तभी कोट चौक से करीब 50 मीटर की दूरी पर टैंकर खाई में गिर गया। टैंकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी शीघ्र पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक टैंकर चालक की पहचान शशिकांत पुत्र स्व. हरिराम शर्मा निवासी गांव रट्ट डाकघर कोठीपुरा तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि एएसपी शिव चौधरी ने की है।