{"_id":"ec4820aed68f3f1774ce80725caae156","slug":"sweets-distroyed-by-health-department-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ क्विंटल खराब मिठाई फिंकवाईं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ क्विंटल खराब मिठाई फिंकवाईं
ब्यूरो/अमर उजाला,बिलासपुर/शाहतलाई
Updated Tue, 10 Nov 2015 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार में मिलावटी मिठाइयों के पहुंचने की आशंका को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डा. बीके चौधरी द्वारा गठित की टीम ने डा. एस चंदेल के नेतृत्व में भगेड़, बरठीं, शाहतलाई, भड़ोलीकलां, कलोल और झंडूता में दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान विभिन्न दुकानों में रखी करीब डेढ़ क्विंटल खराब मिठाई को मौके पर ही नष्ट किया गया।
साथ ही दुकानदारों को स्वच्छ और शुद्ध मिठाइयां बेचने की हिदायत भी दी गई हैं। ऐसा न करनी पर दुकानदारों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
उन्होंने खाद्य वस्तुएं बेचने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी कि जिनके पास लाइसेंस नहीं हैं, वे जल्द लाइसेंस बनवा लें। डा. एस चंदेल ने बताया कि बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों की सूची भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपी जाएगी, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई हो सके। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश प्रेमी, बालक राम और रविंद्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन