फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Swati of Ghumarvi College won the title of Miss Bilaspur Runner Up

Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज की स्वाति ने जीता मिस बिलासपुर रनर अप का खिताब

Mon, 24 Mar 2025 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 24 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Swati of Ghumarvi College won the title of Miss Bilaspur Runner Up
नलवाड़ी मेले में आयोजित मिस बिलासपुर 2025 प्रतियोगिता में प्रथम रनरअप सम्मानित घुमारवीं महाविद्
-नलवाड़ी मेले में हुई मिस बिलासपुर प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वामी विवेकानंद राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय की स्वाति ने बिलासपुर के नलवाड़ी मेले में आयोजित मिस बिलासपुर 2025 प्रतियोगिता में प्रथम रनर अप का खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में स्वाति को 15 हजार रुपये, ताज और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के टैलेंट राउंड में स्वाति ने तुम खूबसूरत हो कविता प्रस्तुत कर जजों व दर्शकों का दिल जीत लिया। स्वाति ने बताया कि ग्रूमिंग सेशन के दौरान शालू ठाकुर, नीतिका से मार्गदर्शन और सीखने का अवसर उनके लिए बहुत प्रेरणादायक रहा। स्वाति शर्मा ने बताया कि हमें अपनी परंपरागत संस्कृति को सहेजने, इसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए और अधिक प्रयास करने होंगे। स्वाति वर्तमान में घुमारवीं महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। तहसील घुमारवीं के कोट गांव की निवासी स्वाति ने आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट, नवमी व दसवीं की पढ़ाई जेएनवी कोठीपुरा और जमा दो तक की पढ़ाई शाहिद सूबेदार संजीव कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ से पूरी की। प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने स्वाति के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कॉलेज के सभी समितियों के संयोजक के डॉ. सुरेश शर्मा ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां हमारी बेटियों में आत्मविश्वास और आत्मसम्मान की भावना पैदा करती हैं। इस मौके पर छात्रावास अधीक्षक डॉ. रीता कुमारी, प्रो. पूनम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed