फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   swarghat student get leptop in function.

स्वारघाट में 69 विद्यार्थियों की प्रतिभा का सम्मान

Thu, 23 Jun 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर) Updated Thu, 23 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
swarghat student get leptop in function.
leptop - फोटो : अमर उजाला

शिक्षा विभाग के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वारघाट में मेधावी विद्यार्थियों के लिए राजीव गांधी विद्यार्थी डिजिटल योजना के अंतर्गत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र के सरकारी और निजी स्कूलों के दसवीं और जमा दो के छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थी भी लैपटॉप पाकर गदगद हो गए।
विज्ञापन


समारोह में राज्य योजना आयोग एवं बीस सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के चेयरमैन राम लाल ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा बिलासपुर रवि जमवाल और जिला परिषद बिलासपुर के अध्यक्ष अमरजीत सिंह बंगा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह का आगाज मुख्यातिथि रामलाल ठाकुर ने किया। इस मौके पर स्कूली छात्राओं ने वंदे मात्रम सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।  

रामलाल ठाकुर ने सरकारी और निजी स्कूलों के 69 मेधावी बच्चों को लैपटॉप देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। सरकार ने प्रदेश में शिक्षा के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शिक्षा पर करोड़ों रुपये खर्च किए हैं।

अकेले नयना देवी विधानसभा क्षेत्र की सरकारी पाठशालाओं के भवनों के निर्माण के लिए 4 करोड़ 58 लाख रुपये दिए गए हैं। स्वारघाट स्कूल के भवन निर्माण के लिए 43 लाख 80 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं।

इस अवसर पर उषा रानी, भगत राम कौशल, प्रकाश चंद, प्रेम धीमान, चमन लाल शर्मा, सीता राम ठाकुर, राममूर्ति धर्माणी, राजपाल ठाकुर, महेंद्र सिंह राणा, मनीष कौड़ा, नत्थू राम ठाकुर और बच्चों के अभिभावकों सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


अब स्वारघाट में होंगे पेंशन संबंधित कार्य
रामलाल ठाकुर ने कहा कि 23 जून से स्वारघाट के तहसील कार्यालय में तहसील कल्याण अधिकारी को कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। तहसील कल्याण अधिकारी के स्वारघाट में बैठने से स्वारघाट क्षेत्र के लोगों को पेंशन संबंधी कार्य बिलासपुर नहीं जाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed