फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Surge of faith at Naina Devi; 45,000 devotees pay obeisance.

Bilaspur News: नयना देवी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 45 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Fri, 21 Aug 2026 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Surge of faith at Naina Devi; 45,000 devotees pay obeisance.
श्री नयना देवी जी में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
श्रावण अष्टमी पर पंजाब, हिमाचल समेत कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु, माता के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। श्रावण अष्टमी के पावन अवसर पर प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में वीरवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। करीब 45 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। माता के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।
अष्टमी के चलते पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ समेत अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए। मंदिर तक पहुंचने वाले रास्तों और प्रमुख स्थानों पर पुलिस जवान तैनात रहे। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से मंदिर में प्रवेश करवाया गया, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रही। दिनभर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने माता की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की। कई श्रद्धालुओं ने मंदिर में चढ़ावा अर्पित करने के साथ लंगरों में प्रसाद भी ग्रहण किया। अष्टमी के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से श्री नयना देवी जी के बाजार में भी खूब रौनक रही। प्रसाद, पूजा सामग्री और अन्य दुकानों पर दिनभर चहल-पहल देखने को मिली। मेले के अंतिम दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नयना देवी मंदिर में सात दिन में 1.67 करोड़ का चढ़ावा
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। श्रावण अष्टमी मेले के दौरान शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी मंदिर में श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर चढ़ावा अर्पित किया है। बीते सात दिनों में मंदिर न्यास को 1 करोड़ 67 लाख 9 हजार 73 रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के साथ मंदिर में चढ़ावे का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाने के साथ नकद राशि, सोना-चांदी और अन्य सामग्री अर्पित की। मंदिर न्यास की ओर से चढ़ावे की गणना और रिकॉर्ड तैयार करने का काम निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है। अकाउंट ऑफिसर मुनीश सरीन ने बताया कि सात दिनों में कुल 1,67,09,073 रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed