फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bike collides with parked car near Kainchi Mod; two injured admitted to AIIMS.

Bilaspur News: कैंची मोड़ के पास खड़ी कार से टकराई बाइक, दो घायल एम्स में भर्ती

Fri, 21 Aug 2026 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with parked car near Kainchi Mod; two injured admitted to AIIMS.
मणिकरण गुरुद्वारा से पंजाब लौट रहे थे दोनों, हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर कैंची मोड़ के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस से एम्स बिलासपुर पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार दोनों लोग मणिकरण गुरुद्वारा में माथा टेकने के बाद पंजाब स्थित अपने घर लौट रहे थे। कैंची मोड़ से कुछ नीचे पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। कार सवार दंपती के अनुसार वे बिलासपुर से सोलन की ओर जा रहे थे। रास्ते में भंडारे से प्रसाद लेने के बाद उन्होंने कार सड़क किनारे खड़ी की थी और प्रसाद खा रहे थे। इसी दौरान बाइक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार को भी काफी नुकसान पहुंचा। हादसे की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed