{"_id":"6a874e43603a9256dc0f9bf6","slug":"pledge-administered-at-an-anti-drug-awareness-camp-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-165935-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नशे के खिलाफ जागरूकता शिविर में दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नशे के खिलाफ जागरूकता शिविर में दिलाई शपथ
विज्ञापन
गेहड़वीं में आयोजित शिविर में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से नशामुक्त भारत अभियान के तहत गुगा मंदिर गेहड़वीं में जागरूकता शिविर लगाया गया। एसडीएम झंडूता अर्शिया शर्मा ने शिविर की अध्यक्षता की। युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताए गए और नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। एसडीएम ने कहा कि नशा मुक्त समाज के लिए सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। बीडीओ संजीव पुरी ने नशे को समाज के लिए गंभीर चुनौती बताया। पुलिस आरक्षी सन्नी कपिल ने एनडीपीएस अधिनियम की जानकारी दी, जबकि स्वास्थ्य शिक्षक कमल ने नशे से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान बताए। तहसील कल्याण अधिकारी कमल कांत ने जिले में चल रहे जागरूकता अभियान की जानकारी दी। कार्यक्रम में एसडीएम ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों सहित अन्य लोग मौजूद रहे।