फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sunit Gupta will take charge of Rotary Club Bilaspur Secretary

Bilaspur News: सुनित गुप्ता संभालेंगे रोटरी क्लब बिलासपुर सचिव का कार्यभार

Mon, 31 Jul 2023 07:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 07:22 PM IST
विज्ञापन
Sunit Gupta will take charge of Rotary Club Bilaspur Secretary
-प्रधान विनोद कौशल ने की क्लब की नई कार्यकारिणी घोषित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। रोटरी क्लब बिलासपुर के नए प्रधान इंजीनियर विनोद कौशल ने कार्यभार संभालने के बाद रोटरी क्लब के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में अपनी नई कार्यकारिणी घोषित कर दी। अब वर्ष 2023-24 के लिए रोटरी क्लब बिलासपुर के क्लब सचिव का कार्यभार सुनित गुप्ता संभालेंगे।

वहीं, संजय वात्स्यायन कोषाध्यक्ष, भीष्म शर्मा को सह सचिव, हरि कृष्ण गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रमेश गुप्ता को उपाध्यक्ष, अश्वनी चोपड़ा को सार्जेंट ऐट आम्स, जगमोहन गुप्ता को स्थापना समारोह प्रबंधन समिति और अन्य गतिविधियों का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रोटरी क्लब बिलासपुर के 5 सदस्यीय निदेशक मंडल को भी गठित कर दिया गया है, जिसमें रोटेरियन सुनील गुप्ता को क्लब फाउंडेशन चेयर का अध्यक्ष, डॉ. टीडी टंडन को क्लब सेवा कार्यों एवं परियोजना निदेशक, हरिओम सरीन को कार्यकारी निदेशक और क्लब ट्रेनर, टेकचंद सैनी को क्लब सदस्यता एवं पब्लिक इमेज निदेशक और इंजीनियर भूपेंद्र टाडू को सदस्यता जागरूकता निदेशक बनाया गया है। वहीं डॉ. दीपक ठाकुर को स्वास्थ्य कैंप चेयर, नरेंद्र पंडित को विन्ज चेयर, चंदन शर्मा को टीकाकरण एवं पोलियो उन्मूलन चेयर, इंजीनियर सीएल गुप्ता को पर्यावरण गतिविधि चेयर, सुखदेव शर्मा को क्लब नवागंतुक चेयर, संजय सैनी को क्लब मेंबर फेसिलिटेशन चेयर, प्रेम सोनी को क्लब वोकेशनल गतिविधि चेयर, संजीव शारदा को रोटरी इंटरनेशनल गतिविधि चेयर, पंकज सोनी को क्लब सिग्नेचर प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग चेयर, इंजीनियर एनआर शर्मा को आपदा प्रबंधन चेयर, आईटी सैनी को आईटी सेल प्रोजेक्ट गतिविधि चेयर, रजनीश कुमार को स्वच्छता एवं रोगमुक्त चेयर, मदन चंदेल को साक्षरता चेयर, सोहन लाल शर्मा को क्लब इन्वेंटरी मॉनिटरिंग चेयर, अश्वनी वात्स्यायन को कानूनी गतिविधियों व्यवसायी जितेंद्र कपिल को क्लब फंड्स रखरखाव, हरीश राणा, नरेंद्र खन्ना और संजीव शारदा को क्लब सदस्यों के सुझाव और कृष्णकांत और स्ट्राइकर हांडा को क्लब प्रोजेक्ट निर्माण गतिविधियों की जिम्मेवारी सौंपी गई। क्लब के अध्यक्ष इंजीनियर विनोद कौशल ने बताया कि शीघ्र ही क्लब नई कार्यकारिणी की बैठक होगी, जिसमें क्लब के वर्ष भर किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed