फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sunil Sharma listened to the problems of women's groups

Bilaspur News: सुनील शर्मा ने महिला मंडलों की सुनीं समस्याएं

Thu, 20 Mar 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 20 Mar 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Sunil Sharma listened to the problems of women's groups
-छटोल जट्टां में महिला मंडल भवन बनाने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

-महिला मंडलों को दी विभिन्न सामग्री

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा ने वीरवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत बैरी रजादियां, छटोल जट्टां और दसगांव को दौरा किया। इस दौरान उन्होंने महिला मंडलों की पदाधिकारियों और सदस्यों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना।
इस दौरान सुनील शर्मा ने तीनों महिला मंडल को पांच-पांच कुर्सियां और एक-एक दरी भेंट की। छटोल जट्टां महिला मंडल की प्रधान ने सुनील शर्मा से महिला मंडल भवन बनाने के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि महिला मंडल का अपना भवन न होने के कारण उन्हें परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। इस पर सुनील शर्मा ने कहा कि वह महिला मंडल भवन का प्राक्कलन तैयार करवाएं। इसके बाद वह इसके लिए पैसे का प्रावधान करवाएंगे।
विज्ञापन

सुनील शर्मा ने इस दौरान महिलाओं को बैंक की योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की तथा महिलाओं से सपनों का संचय सहित अन्य योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मौजूदा बजट में महिलाओं, युवाओं व ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए बजट का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सीमित साधन होने के बावजूद प्रदेश के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयत्नशील हैं। इस अवसर पर दसगांव महिला मंडल प्रधान आशा देवी, उप प्रधान सुनीता देवी, छटोल जट्टां की प्रधान कला चंदेल, उप प्रधान लता शर्मा,बैरी रजादियां महिला मंडल प्रधान राजकुमारी और उपप्रधान विद्या देवी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed