फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   summer festival news

Bilaspur News: घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव में लोगों को लुभा रहे स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद

Tue, 07 Apr 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
summer festival news
महिलाओं की आत्मनिर्भरता को मिल रहा नया आयाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं( बिलासपुर )। राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव मेला घुमारवीं में इस बार स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों पर महिलाओं की ओर से तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी न केवल स्थानीय लोगों, बल्कि बाहरी क्षेत्रों से आए आगंतुकों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
प्रदर्शनी में हस्तशिल्प, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, पारंपरिक परिधान, अचार, पापड़, मसाले सहित कई स्थानीय उत्पादों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मेले में पहुंच रहे लोग इन स्टॉलों पर खरीदारी करने के साथ महिलाओं के हुनर और मेहनत की सराहना भी कर रहे हैं। इससे उत्पादों की बिक्री में बढ़ोतरी हो रही है और स्वयं सहायता समूहों के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है। स्वयं सहायता समूहों की यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम साबित हो रही है। इन समूहों से जुड़ी महिलाएं अपने कौशल के माध्यम से आजीविका अर्जित कर रही हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है और परिवार की आय में भी इजाफा हो रहा है। साथ ही वे समाज में अपनी अलग पहचान स्थापित कर रही हैं।
विज्ञापन

मेले में सरस्वती स्वयं सहायता समूह बल्लू खरायला की महिलाएं चाउमीन, सिड्डू, सूप और चाय जैसे व्यंजन तैयार कर लोगों को परोस रही हैं, जो खासे पसंद किए जा रहे हैं। वहीं, नारी अपराजिता स्वयं सहायता समूह समलोहल और अन्य महिला मंडलों की ओर से लगाए गए स्टॉलों पर भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इसके अलावा शिवा स्वयं सहायता समूह मटयाल की महिलाएं भी अपने उत्पादों की बिक्री से अच्छी आमदनी कर रही हैं। महिलाओं की यह भागीदारी न केवल मेले की रौनक बढ़ा रही है, बल्कि स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed