फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sukanya Mehta becomes head of SMC of Him Sarvodaya School

Bilaspur News: सुकन्या मेहता बनीं हिम सर्वोदय स्कूल की एसएमसी की प्रधान

Sun, 16 Jun 2024 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Sukanya Mehta becomes head of SMC of Him Sarvodaya School
- स्कूल में अध्यापक-अभिभावक सम्मेलन आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिम सर्वोदय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल घुमारवीं में रविवार को अध्यापक-अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रारंभिक कक्षाओं में संपन्न हुई एफ ए वन परीक्षा परिणाम और अन्य छात्रों के सर्वांगीण विकास के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

अभिभावक वर्ग ने बोर्ड परीक्षा के बेहतरीन परीक्षा परिणाम के लिए समस्त अध्यापक वर्ग को शाबाशी दी है। बैठक में विगत सत्र की कार्रवाई की समीक्षा की गई। बैठक में इस सत्र के लिए एसएमसी की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें सुकन्या मेहता को सर्वसम्मति से एसएमसी का प्रधान चुना गया। प्रधानाचार्य राजेश कुमार गर्ग ने उपस्थित अभिभावक वर्ग को आश्वस्त किया कि सभी पक्ष मिलकर छात्रों के सर्वांगीण विकास और सफल भविष्य निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित करेंगे। विद्यालय प्रबंध निदेशक नीलम महाजन ने बैठक के सफल आयोजन के लिए सभी अध्यापक और अभिभावक वर्ग का धन्यवाद किया। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वह प्रतिस्पर्धा के इस दौर में छात्रों के सही निर्माण में निरंतर अध्यापक वर्ग से अपना संपर्क और संवाद बनाए रखें। इस अवसर पर सभी शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed