{"_id":"5f5cfb1d8ebc3e4d8c3383b5","slug":"sucide-bilaspur-news-sml344902057","type":"story","status":"publish","title_hn":"धानी गांव में महिला ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धानी गांव में महिला ने की आत्महत्या
विज्ञापन
कोटधार क्षेत्र की धानी पंचायत के धानी गांव की महिला ने पेड़ से फंदा लगा कर आत्महत्या की ली। धानी के गांव दौलत राम ने बताया कि शुक्रवार दोपहर सभी घरवाले खाना खाने के बाद सो गए। शाम को जब वे उठे तो देखा कि उसकी पत्नी कमरे में नहीं थी। देर शाम तक वह नहीं लौटी। उसे ढूंढा तो वह गांव के साथ नाले में एक पेड़ के फंदे से लटकी मिली। उन्होंने इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। उन्होंने पुलिस को घटना जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंच गया।
पुलिस ने आईपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने शव का घुमारवीं अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया। बताते चलें कि महिला का पति दौलत राम दिल्ली में पल्लेदारी का काम करता है। उसकी पत्नी मूल रूप से बिहार की है। वह अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में रहती थी। कुछ समय पहले ही वह गांव आई थी। करीब 12 साल पहले उनकी शादी हुई थी। महिला के दो बच्चे हैं।
डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि महिला ने का शव पेड़ से लटका मिला है। प्रथम दृष्टि से पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के आसल कारण का पता चल सकेगा।