फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   students won in compitition

Bilaspur News: स्लोगन राइटिंग में वैशाली, पेंटिंग में अंकिता प्रथम

Fri, 23 Jan 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
students won in compitition
राधा कृष्णा पब्लिक स्कूल घंडालवीं में मनाया राष्ट्रीय सुरक्षा माह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राधा कृष्णा पब्लिक स्कूल घंडालवीं में राष्ट्रीय सुरक्षा माह मनाया गया। इसकी अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील ठाकुर, उप प्रधानाचार्य राजकुमार, मुख्याध्यापक विनोद सागर ने की। छठी से 12वीं कक्षा तक के सभी बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों से अवगत करवाया। समारोह में स्लोगन राइटिंग, पेंटिंग, कविता, इनोवेटिव आइडिया, मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में वैशाली ने पहला, रीवा ने दूसरा और काव्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में अंकिता ने पहला, आरिया ने दूसरा और रिद्धिमा ने तीसरा स्थान हासिल किया। कविता प्रतियोगिता में रिद्धिमा ने पहला, दिव्यांशी ने दूसरा और अनन्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता में सिद्धेश और इनोवेटिव आइडिया में प्रतीक ने पहला स्थान हासिल किया। इन बच्चों में से अंकिता, वैशाली, रिद्धिमा, सिद्धेश, प्रतीक का चयन जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

स्कूल अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक और सुरक्षित रहने का संदेश दिया। इस दौरान सभी छात्रों ने शपथ ग्रहण कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करेंगे और अपनी व दूसरों की सुरक्षा के लिए हमेशा सतर्क रहेंगे। स्कूल अध्यक्ष ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित हुए बच्चों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed