फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students who returned from 12th board exam said English paper was long

Bilaspur News: बारहवीं बोर्ड की परीक्षा देकर लौटे विद्यार्थी बोले, लंबा था अंग्रेजी का पेपर

Fri, 01 Mar 2024 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Students who returned from 12th board exam said English paper was long
-नहीं बना कोई भी नकल का मामला
विज्ञापन

-उड़नदस्तों ने किया कई स्कूलों का निरीक्षण
-127 केंद्रों में सीसीटीवी की निगरानी में हुई परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में शुक्रवार को हिमाचल शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा देकर लौटे विद्यार्थियों ने कहा कि पेपर का व्याकरण हिस्सा लंबा (लेंथी) था। वहीं, परीक्षा के दौरान कोई भी नकल का मामला सामने नहीं आया है। उड़नदस्तों ने कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिले के 127 केंद्रों में परीक्षा सुबह 8:45 से दोपहर 12:00 बजे तक चली। विद्यार्थी सुबह 8:00 बजे से परीक्षा केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गए थे। सुबह 8:30 बजे के बाद परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की गहन जांच की गई। बैग, मोबाइल, घड़ी सहित अन्य सामग्री बाहर रखवाई गई। सुबह 8:45 पर विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र दिया गया। सुबह 9:00 बजे उत्तर पुस्तिका दी गई। वहीं, एसडीएम के उड़नदस्तों और शिक्षा विभाग के उड़नदस्तों ने आदर्श पब्लिक स्कूल स्वारघाट, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तरवाड़, बरठीं, घंडीर, कठलग, स्वारघाट, स्वाहण, चांदपुर, कन्या पाठशाला बिलासपुर, कंदरौर, बाल पाठशाला घुमारवीं, कोठी, कुठेड़ा सहित अन्य स्कूलों का निरीक्षण किया। उधर, उच्च शिक्षा विभाग के अधीक्षक ग्रेड-1 अमरनाथ ने बताया कि परीक्षा में कोई भी नकल का मामला सामने नहीं आया है। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। फ्लाइंग स्क्वाॅयड ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।


विषय के बाहर से कोई प्रश्न नहीं था
छात्र सक्षम ने बताया कि उन्हें सी सीरीज आई थी। पेपर लंबा था। इस कारण थोड़ा कठिन लगा, लेकिन पेपर पूरा किया। विषय के बाहर से कोई भी प्रश्न नहीं आया था।

पेपर लंबा था, लेकिन अच्छा हुआ
छात्र उदय जसवाल ने बताया कि सी सीरीज का पेपर आया था। साल भर मेहनत की थी। पेपर लंबा था, लेकिन अच्छा हुआ है।
थाेड़े कठिन थे प्रश्न

छात्र नैतिक ने बताया कि प्रश्नपत्र की जो सीरीज आई थी, उसमें दो अन्य सीरीजों से थोड़े कठिन प्रश्न थे, लेकिन जो साल भर पढ़ा था, उसी से संबंधित प्रश्न परीक्षा में आए थे।
विज्ञापन


उम्मीद है अच्छे अंक आएंगे
छात्र शिवांश ने बताया कि पेपर बी सीरीज का आया था। इस सीरीज का पेपर भी लंबा था, लेकिन पूरा पेपर को उत्तर पुस्तिका पर लिखा है। उम्मीद है कि पेपर में अच्छे अंक आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबा था पेपर
छात्रा अंशिका ने बताया कि पेपर लंबा था। इस वजह से दो अंक के प्रश्न को नहीं कर पाई, बाकि पेपर बहुत अच्छा हुआ।

व्याकरण का हिस्सा लंबा था
छात्रा कल्पना ने बताया कि पेपर में व्याकरण का हिस्सा बहुत लंबा आया था। एक अंक के प्रश्न छूट गए। परीक्षा के लिए पूरी तैयारी अच्छे से की है और आगे होने वाली परीक्षा के लिए भी पूरी तैयारी है।


दसवीं की परीक्षा आज
बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं शनिवार से शुरू होंगी। पहला पेपर गणित का होगा। जिले में सरकारी स्कूलों के 4098 और निजी स्कूलों के 1700 विद्यार्थी परीक्षा देेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed