{"_id":"68d150e3b0f57e25a80190a6","slug":"students-were-inspired-to-live-life-in-accordance-with-the-principles-of-nature-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-144852-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विद्यार्थियों को प्रकृति के सिद्धांतों के अनुरूप जीवन जीने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विद्यार्थियों को प्रकृति के सिद्धांतों के अनुरूप जीवन जीने के लिए किया प्रेरित
Mon, 22 Sep 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में विश्व ओजोन दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए।
पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में धीरज ने हासिल किया पहला स्थान
बिलासपुर महाविद्यालय में मनाया विश्व ओजोन दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के रसायन विभाग की ओर से विश्व ओजोन दिवस का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्यातिथि महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल रहे।
इस अवसर पर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन, भाषण और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताएं कराई गई। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन में धीरज पहले, रोहित दूसरे और तन्वी, ओजिस विता, गौरी तीसरे स्थान पर रही। भाषण में भावना शर्मा पहले, चित्तरेखा दूसरे और सुनाक्षी तीसरे स्थान पर रही। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में रिया गौतम पहले, दीक्षा कुमारी दूसरे और प्रियंका ठाकुर, भावना शर्मा तीसरे स्थान पर रही। इसमें डॉ. सोनिया राठौर और डॉ. प्रियंका ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मुख्यातिथि ने समताप मंडल में ओजोन परत के महत्व की जानकारी दी और पर्यावरण व पारिस्थितिकी संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और प्रकृति के सिद्धांतों के अनुरूप जीवन जीने की प्रेरणा दी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए वैश्विक स्तर पर आपसी सहयोग का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रो. रंजीत कौशल, प्रो. सरवन कुमार, डॉ. सुरजीत चंदेल, डॉ. अमित कुमार, डॉ. विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।