फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students were informed about the opportunities for post-graduation studies.

Bilaspur News: स्नातक के बाद पढ़ाई के अवसरों की विद्यार्थियों को दी जानकारी

Sat, 21 Feb 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Students were informed about the opportunities for post-graduation studies.
बिलासपुर कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए विशेष सत्र का हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के कॅरिअर काउंसलिंग सेल की ओर से वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों के लिए भविष्य की राह विषय पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया।

यह सत्र विद्यार्थियों को स्नातक के बाद विभिन्न क्षेत्रों में पढ़ाई के अवसरों के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस सत्र का शुभारंभ कॅरिअर काउंसलिंग सेल की प्रभारी डॉ. नम्रता पठानिया ने किया। इस सत्र में शूलिनी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि बीके कौल ने विद्यार्थियों को स्नातक के बाद शूलिनी विश्वविद्यालय में विभिन्न विषयों में संभावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को शूलिनी विश्वविद्यालय में शिक्षा के स्तर, विश्व स्तरीय रैंकिंग, विभिन्न विभागों में विषय विशेषज्ञता के अवसरों और विद्यार्थियों में क्षमता निर्माण के लिए विश्वविद्यालय के प्रयासों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने कहा कि इस तरह के सत्र का आयोजन बहुत सराहनीय कदम है। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के बाद जीवन में क्या करना है और उनके जीवन का उद्देश्य क्या है इसके विषय में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहने चाहिए, ताकि विद्यार्थियों का मार्गदर्शन होता रहे। इस अवसर पर कॅरिअर काउंसलिंग सेल की सदस्य डॉ. रजनी, प्रो. ऋतुराज ठाकुर, प्रो. पूजा, राजीव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed