फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students were informed about the importance of Ayurveda in daily life.

Bilaspur News: विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में आयुर्वेद के महत्व की दी जानकारी

Wed, 23 Sep 2026 12:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Students were informed about the importance of Ayurveda in daily life.
घंडालवीं कॉलेज में आयुर्वेद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी व अन्य। स्रोत: कॉले
घंडालवीं कॉलेज में आयुर्वेद दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ एवं हेल्थ अवेयरनेस कमेटी ने आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयुर्वेद दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य रीता शर्मा ने की। इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य विषय एक स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद है। कार्यक्रम में मुख्यातिथि एवं विशेषज्ञ के रूप में आयुर्वेद हेल्थ सेंटर से डॉ. संजीव कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने दैनिक जीवन में आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. संजीव ने छात्रों को आयुर्वेद के माध्यम से अपनी जीवनशैली और खान-पान में सुधार करने एवं प्राकृतिक औषधियों के दैनिक उपयोग व फायदों की विस्तृत जानकारी दी। प्राचार्य रीता शर्मा ने कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन धरोहर है और एक स्वस्थ भविष्य के लिए इसे अपनी दिनचर्या में अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों की ओर से बनाई गई कलाकृतियों और स्लोगन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग और नारा लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आयुर्वेद के सिद्धांतों, जड़ी-बूटियों और स्वस्थ भविष्य के संदेश को पोस्टरों और नारों के माध्यम से दर्शाया। डॉ. संजीव कुमार ने पुरस्कार स्वरूप सभी प्रतिभागियों को कटहल के पौधे प्रदान किए गए। इस अवसर पर कॉलेज का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed