{"_id":"688770e7d1c362e7ff0be9a5","slug":"students-were-given-information-about-various-committees-and-clubs-operating-in-the-college-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-141424-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विद्यार्थियों को कॉलेज में संचालित विभिन्न समितियों, क्लबों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विद्यार्थियों को कॉलेज में संचालित विभिन्न समितियों, क्लबों की दी जानकारी
विज्ञापन
झंडूता महाविद्यालय में आयोजित पुनश्चर्या सत्र में उपस्थित विद्यार्थी व अन्य। स्रोत: कॉलेज प्रबं
-झंडूता महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए पुनश्चर्या सत्र आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए पुनश्चर्या सत्र आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो संजय ठाकुर ने की।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को महाविद्यालय में संचालित विभिन्न समितियों, क्लबों एवं सह-पाठयक्रम गतिविधियों की जानकारी दी गई, ताकि वह अध्ययन के साथ सांस्कृतिक, सामाजिक एवं बौद्धिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। इस दौरान शिक्षकों ने अपने व्यक्तिगत अनुभवों और मार्गदर्शक विचारों को साझा करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। शिक्षकों ने बताया कि शैक्षणिक सफलता के साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संजय ठाकुर ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वह लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम करें, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक, गैर शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।