{"_id":"6ab3d955698fd8cfea031ecb","slug":"writer-keshav-sharma-honored-with-the-india-bhutan-sahitya-shiromani-award-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-168358-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: साहित्यकार केशव शर्मा को भारत-भूटान साहित्य शिरोमणि सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: साहित्यकार केशव शर्मा को भारत-भूटान साहित्य शिरोमणि सम्मान
Thu, 24 Sep 2026 12:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:19 PM IST
विज्ञापन
थिंपू में आयोजित कार्यक्रम में घुमारवीं के साहित्यकार केशव शर्मा को सम्मानित करते मुख्यातिथि। स
-थिंपू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में केशव शर्मा हुए सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। भूटान की राजधानी थिंपू में आयोजित भारत-भूटान अंतरराष्ट्रीय साहित्य-सांस्कृतिक मैत्री सम्मेलन में घुमारवीं के कोटला गांव से संबंध रखने वाले लेखक एवं साहित्यकार केशव शर्मा रसिक को भारत-भूटान अंतरराष्ट्रीय साहित्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान साहित्य सृजन और संस्कृति के संवर्धन के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए प्रदान किया गया।
सम्मेलन में मुख्यातिथि भूटान के प्रोफेसर लक्ष्मी कांत शर्मा और विशिष्ट अतिथि इंजीनियर एवं प्रसिद्ध भूटानी लेखक अच्युत घिमिरे ‘उन्मुक्त’ ने केशव शर्मा ‘रसिक’ को सम्मान प्रदान किया। केशव शर्मा हिंदी और पहाड़ी भाषा में निरंतर साहित्य सृजन कर रहे हैं। उनकी अब तक दो पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। साहित्यकार केशव शर्मा स्थानीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न साहित्यिक कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। इससे पूर्व उन्हें अंतरराष्ट्रीय आवाज-ए-अंदाज की ओर से ‘अंतरराष्ट्रीय साहित्य गौरव’ सम्मान और साहित्य सृजन कुटुंब की ओर से भी ‘अंतरराष्ट्रीय साहित्य गौरव’ सम्मान सहित विभिन्न संस्थाओं की ओर से सम्मानित किया जा चुका है। केशव शर्मा ‘रसिक’ को मिले इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान से घुमारवीं क्षेत्र के साहित्यकारों और साहित्य प्रेमियों में खुशी की लहर है। लोगों ने उनकी उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है।