फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students used technology to find solutions for cybersecurity and flood forecasting.

Bilaspur News: विद्यार्थियों ने तकनीक से खोजे साइबर सुरक्षा और बाढ़ पूर्वानुमान के समाधान

Tue, 01 Sep 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Students used technology to find solutions for cybersecurity and flood forecasting.
हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में आयोजित स्मार्ट इंडिया हैकथॉन में भाग लेने वाले विद्यार्थी।
राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2026
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में आयोजित स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2026 में विद्यार्थियों ने तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सात टीमों ने हिस्सा लेकर अलग-अलग समस्याओं के समाधान प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा, औद्योगिक ऊर्जा बदलाव और पहाड़ी क्षेत्रों में अचानक आने वाली बाढ़ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी अवधारणाएं सामने रखीं।

साइबर सेंटिनल्स टीम ने एआई की मदद से साइबर जोखिम का लगातार आकलन करने और निवेश को बेहतर बनाने से संबंधित समाधान प्रस्तुत कर पहला स्थान प्राप्त किया। वद्यम टीम ने लघु एवं मध्यम उद्यमों में ऊर्जा बदलाव की चुनौतियों पर समाधान देकर दूसरा स्थान हासिल किया। स्काउट्स टीम ने विभिन्न स्रोतों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर पहाड़ी क्षेत्रों में अचानक आने वाली बाढ़ की भविष्यवाणी करने की प्रणाली प्रस्तुत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का समन्वय कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक एवं हैकथॉन-स्टार्टअप प्रभारी डॉ. रवि कुमार और कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी सोसायटी ने किया। कॉलेज प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी तकनीकी नवाचार के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed