{"_id":"670cffe3947ff4a5f202d487","slug":"students-studied-the-history-of-makdi-village-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-124938-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विद्यार्थियों ने माकड़ी गांव के इतिहास का किया अध्ययन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विद्यार्थियों ने माकड़ी गांव के इतिहास का किया अध्ययन
विज्ञापन
- जुखाला महाविद्यालय के इतिहास विभाग ने किया शैक्षणिक दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला के इतिहास विभाग के विद्यार्थियों ने माकड़ी गांव का शैक्षणिक दौरा किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भूमि राजस्व प्रणाली की व्यावहारिक जानकारी देना था।
इस दौरान विद्यार्थियों ने गांव में प्रचलित भूमि राजस्व प्रणाली के ऐतिहासिक दृष्टिकोण से खेती के महत्व को समझा। इस प्रक्रिया ने विद्यार्थियों को अतीत की कृषि व्यवस्था और आर्थिक ढांचे की गहरी समझ दी। विद्यार्थियों ने मार्कंडेय मंदिर की यात्रा की और इसकी स्थापत्य कला का विश्लेषण किया, जो भारतीय सांस्कृतिक धरोहर का एक अमूल्य रत्न है। इस दौरे का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह के निर्देशन में हुआ और इतिहास विभाग के सहायक प्रो. अमित कपिल की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यार्थियों ने न केवल पुस्तकीय ज्ञान का विस्तार किया, बल्कि व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया।