फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students should stay away from drugs and raise awareness among their peers as well.

Bilaspur News: नशे से दूर रहें विद्यार्थी, साथियों को भी करें जागरूक

Sat, 08 Aug 2026 10:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Students should stay away from drugs and raise awareness among their peers as well.
संस्कृत महाविद्यालय डंगार में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी। स्रोत: कॉलेज प्
संस्कृत कॉलेज डंगार में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम में डॉ. सन्नी ने विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्प्रभाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय डंगार में एंटी ड्रग अवेयरनेस समिति की ओर से नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सन्नी कुमार शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। डॉ. सन्नी कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को वर्तमान समय में चल रहे नशे के कारोबार के बारे में जानकारी देते हुए इससे होने वाले दुष्परिणामों के प्रति सचेत किया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने और अपने सहपाठियों को भी नशे से बचने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। महाविद्यालय की एंटी ड्रग अवेयरनेस समिति के अध्यक्ष वेद प्रकाश हैं। डॉ. रोशन लाल और राजेंद्र प्रसाद समिति के सदस्य हैं। समिति का गठन विद्यार्थियों में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया है। समिति महाविद्यालय में विद्यार्थियों की गतिविधियों पर भी नजर रखती है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई विद्यार्थी नशे से संबंधित गतिविधियों में संलिप्त न हो। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने नशे के साथ-साथ कैंपस रैगिंग के प्रति भी जागरूक रहने और ऐसी गतिविधियों से दूर रहने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed