{"_id":"6728d15bf5553296820b67c3","slug":"students-resolve-towards-corruption-free-india-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-125964-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भ्रष्टाचार मुक्त भारत की दिशा में विद्यार्थियों का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भ्रष्टाचार मुक्त भारत की दिशा में विद्यार्थियों का संकल्प
Mon, 04 Nov 2024 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 04 Nov 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज बिलासपुर में विजिलेंस अवेयरनेस सप्ताह के तहत आयोजित भाषण प्रतियोगिता की विजेता छात
-
- 1
-
Link Copied
-बिलासपुर कॉलेज में विजिलेंस अवेयरनेस वीक के तहत हुई भाषण प्रतियोगिता
- विद्यार्थियों ने पढ़ा सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि का पाठ
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डिग्री कॉलेज बिलासपुर में विजिलेंस अवेयरनेस वीक के तहत एक भाषण प्रतियोगिता हुई, जिसमें प्रतियोगिता का आयोजन विजिलेंस पुलिस थाना बिलासपुर ने किया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस वर्ष विजिलेंस अवेयरनेस वीक की थीम ''सत्य निष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि'' रही। जिस पर सभी प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना साकार करने के लिए सत्य और निष्ठा का महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने अपने भाषणों में बताया कि कैसे सत्यनिष्ठा को अपने जीवन में उतारकर देश की प्रगति में योगदान दिया जा सकता है। विजिलेंस पुलिस के अधिकारियों ने भी विद्यार्थियों को समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए जागरूक रहने और ईमानदारी का पालन करने की अपील की। इस मौके पर विजिलेंस विभाग के इंस्पेक्टर राजेश पराशर, सब इंस्पेक्टर यशपाल शर्मा, ललित शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग आवश्यक है। इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं में ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के मूल्यों को प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने विजिलेंस अवेयरनेस वीक की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से युवाओं में समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर प्राचार्य डॉक्टर पीएस कटवाल मौजूद रहे।
इनसेट
प्रतियोगिता के विजेता
बीए तीसरे वर्ष की अनामिका प्रथम, एमए अंग्रेजी विषय की अनुराधा दूसरे, बीए प्रथम वर्ष की आंचल तीसरे स्थान पर रहीं। विजिलेंस की ओर से विजेताओं और सभी प्रतिभागियों को नकदी और प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।