Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students observed Saturn's rings and the Andromeda Galaxy through a telescope.

Bilaspur News: दूरबीन से विद्यार्थियों ने देखे शनि के वलय और एंड्रोमेडा आकाशगंगा

Thu, 05 Nov 2026 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 05 Nov 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Students observed Saturn's rings and the Andromeda Galaxy through a telescope.
बिलासपुर कॉलेज में आयोजित खगोलीय अवलोकन सत्र में मौजूद विद्यार्थी व अध्यापक। स्रोत: जागरूक पाठक
बिलासपुर कॉलेज में खगोलीय अवलोकन सत्र का आयोजन
विज्ञापन

एमएससी के विद्यार्थियों को मिला व्यावहारिक अनुभव
स्मार्ट टेलीस्कोप की मदद से अंतरिक्ष की अनोखी संरचनाओं का किया अवलोकन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के भौतिकी विभाग की ओर से मंगलवार रात खगोलीय अवलोकन सत्र का आयोजन किया गया। इसमें एमएससी भौतिकी के विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने दूरबीनों के माध्यम से अंतरिक्ष की विभिन्न खगोलीय संरचनाओं को देखा। इस दौरान विद्यार्थियों को शनि ग्रह के वलयों, एंड्रोमेडा आकाशगंगा और डंबल नेबुला के अवलोकन का अवसर मिला।
भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. सुरजीत चंदेल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. अरुण कुमार ने विशेषज्ञ के रूप में भाग लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को दूरबीन की दिशा निर्धारित करने, डिजिटल ट्रैकिंग और लाइव स्टैकिंग एस्ट्रो फोटोग्राफी की तकनीक के बारे में जानकारी दी। साथ ही इन तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया। रात होते ही महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और प्राध्यापकों का जमावड़ा लग गया। उन्होंने ऑप्टिकल और डिजिटल स्मार्ट टेलीस्कोप की मदद से अंतरिक्ष की कई अद्भुत संरचनाओं का अवलोकन किया। इस दौरान शनि ग्रह के चारों ओर मौजूद वलयों को देखा गया। इसके अलावा एंड्रोमेडा आकाशगंगा के चमकीले केंद्र और धूल की संरचनाओं के साथ डंबल नेबुला के रंगीन स्वरूप को भी दूरबीन के माध्यम से निहारा। विद्यार्थियों ने दूरस्थ तारागुच्छों और अन्य ग्रहों का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन

डॉ. सुरजीत चंदेल ने कहा कि भौतिकी के सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना विद्यार्थियों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण है। वहीं, डॉ. अरुण कुमार ने अंतरिक्ष की गहराइयों में मौजूद खगोलीय पिंडों और एस्ट्रो फोटोग्राफी की तकनीकों से जुड़े रोचक तथ्य साझा किए। इस सत्र ने विद्यार्थियों में खगोल विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने के साथ उन्हें नई वैज्ञानिक जानकारियां हासिल करने का अवसर प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed