{"_id":"66435512e9b2152a780bc425","slug":"students-made-people-aware-to-vote-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-117296-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विद्यार्थियों ने मतदान करने के लिए लोगों को किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विद्यार्थियों ने मतदान करने के लिए लोगों को किया जागरुक
विज्ञापन
-झंडूता कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली जागरुकता रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरुक करने के लिए रैली का आयोजन किया गया। रैली की अध्यक्षता स्वीप कार्यक्रम अधिकारी प्रो. शालिनी और प्रो. प्रतीक ने की।
रैली में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सतीश चंदेल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। रैली का आयोजन महाविद्यालय प्रांगण से झंडूता बाजार से होते हुए पुलिस थाना, तहसील, एसडीएम कार्यालय तक किया गया। विद्यार्थियों ने मतदान के महत्व पर नारे लगाकर और स्वीप गीत गाकर लोगों को जागरुक किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को बढ़-चढ़कर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा विद्यार्थियों से अपने परिवार और आस पड़ोस में भी यह संदेश पहुंचाने का आग्रह किया। इस अवसर पर प्रो. बिहारी लाल, प्रो. राजेन्द्र, प्रो. अर्चना, प्रो. पंकज, प्रो. नितेश और अन्य उपस्थित रहे।