फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students learned the method of vehicle maintenance

Bilaspur News: विद्यार्थियों ने जानी गाड़ी के रखरखाव की विधि

Sun, 24 Nov 2024 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 24 Nov 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Students learned the method of vehicle maintenance
ब्रह्मपुखर स्थित अशोका लीलैंड की कार्यशाला में प्रशिक्षण के लिए पहुंचे जुखाला स्कूल के विद्यार्
-ओजेटी के तहत जुखाला स्कूल के विद्यार्थियों ने प्राप्त किया प्रशिक्षण
विज्ञापन

-ऑटोमोबाइल में बच्चों के भविष्य को लेकर की चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुखाला के वोकेशनल ऑटोमोटिव 9वीं व 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने ऑन जॉब ट्रेनिंग (ओजेटी) के तहत गाड़ियों के बारे में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान ब्रह्मपुखर स्थित अशोका लीलैंड की कार्यशाला में विद्यार्थियों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

इस भ्रमण प्रशिक्षण में बच्चों ने डिफ रेंशियल, इंजन सर्विसिंग, रियर एक्सल, गियर बॉक्स, प्रोपेलर शाफ्ट और स्टीयरिंग प्रणाली की मरम्मत व रखरखाव विधि के बारे में जानकारी प्राप्त की। वरिष्ठ मैकेनिक राजेश कुमार और तकनीकी समन्वयक नरेंद्र कुमार ने इस प्रशिक्षण में बच्चों का मार्गदर्शन किया। ऑन जॉब ट्रेनिंग के दौरान सहायक महाप्रबंधक क्षेत्रीय सेवा वीरेंद्र कुमार, बिक्री महाप्रबंधक विनोद कुमार और कार्य प्रबंधक रवि कुमार ने बच्चों को अशोक लीलैंड लिमिटेड कंपनी की कार्यविधि डीलरशिप के साथ संवाद, डीलरशिप कार्य विधि, वाहनों के विभिन्न प्रकार और विभिन्न सुरक्षा सावधानियां की बारे में बताया। इस प्रशिक्षण के दौरान उन्होने छात्रों को ऑटोमोबाइल में भविष्य और ऑन जॉब ट्रेनिंग के लाभों के बारे में सुझाव दिए। वोकेशनल ट्रेनर सुमित शर्मा ने बताया कि यह प्रशिक्षण ऑटोमोबाइल छात्रों के लिए आधुनिक ऑटोमोटिव दुनिया में व्यावहारिक ज्ञान और नई तकनीकों को हासिल करने में सहायक है। प्रधानाचार्य दीपक कु मार कि ने बताया कि इस प्रशिक्षण में 23 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed