{"_id":"56fa6f644f1c1b6521f00533","slug":"student-look-her-result-in-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेबसाइट पर देखिए बच्चों का परीक्षा परिणाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेबसाइट पर देखिए बच्चों का परीक्षा परिणाम
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर)।
Updated Tue, 29 Mar 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं के दस जमा एक और नौंवी कक्षा के छात्रों का वार्षिक परीक्षा परिणाम इस बार अभिभावक और छात्र स्कूल की वेबसाइट पर डाला जाएगा।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य नरेश कुमार सहोड़ ने बताया कि यह सुविधा 31 मार्च सुबह 11 बजे से उपलब्ध रहेगी। इसके माध्यम से बच्चे और अभिभावक घर बैठे क्लिक करके परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल वेबसाइट को सरकारी वेबसाइटों की सूची में शामिल किया गया है। वेबसाइट बनाने में पाठशाला के आईटी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा है। इसकी वजह से क्षेत्र में पाठशाला को जिला में प्रथम और प्रदेश में तीसरा स्थान होने का गौरव मिला है।
विज्ञापन
उधर, पाठशाला प्रबंधन समिति के प्रधान परमजीत धीमान के साथ अन्य अभिभावकों ने भी छात्र हित में प्रेषित इस सुविधा को प्रशंसनीय करार दिया है। प्रधानाचार्य नरेश कुमार सहोड़ ने बताया कि आधुनिकता के युग में वेबसाइट किसी भी संस्थान का आइना होता है।
इसके माध्यम से संस्थाओं के वर्तमान, भूतकाल एवं भविष्य और भावी उन्नति की ताजा जानकारियां लोगों तक पहुंचती है।