फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Strict monitoring against drug abuse is necessary at the Panchayat level: Deputy Commissioner

पंचायत स्तर पर नशे के खिलाफ कड़ी निगरानी जरूरी: उपायुक्त

Sat, 06 Dec 2025 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Strict monitoring against drug abuse is necessary at the Panchayat level: Deputy Commissioner
चिट्टे ने युवाओं की जिंदगी छीनी, कुछ क्षेत्र रेड जोन में शामिल
विज्ञापन

महिला मंडल और स्कूलों के जरिए जागरूकता बढ़ाने की अपील
नशा कारोबारियों पर सख्त निगरानी और सूचना पर इनाम
हर गांव-हर घर तक नशा विरोधी अभियान पहुंचाने पर जोर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। चिट्टे सहित किसी भी प्रकार के नशे के उन्मूलन के लिए पंचायत स्तर पर गठित नशा निवारण निगरानी समितियों को पूर्ण गंभीरता के साथ काम करना होगा। यह बात उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने ग्राम पंचायत कोठीपुरा में आयोजित पंचायत स्तरीय नशा निवारण निगरानी समिति की बैठक में कही।
उन्होंने सदस्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों को रेड जोन में भी शामिल किया गया है। ऐसे में पंचायत स्तर पर महिला मंडलों, युवक मंडलों, स्कूलों, मनरेगा कामगारों तथा दुकानों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर भी नशा विरोधी जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है। राहुल ने समिति सदस्यों को निर्देश दिए कि ऐसे संदिग्ध लोगों पर सतर्क निगरानी रखें जो चिट्टे के अवैध कारोबार से जुड़े हो सकते हैं, और ऐसी सूचना तुरंत पुलिस व प्रशासन को दें। उन्होंने बताया कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। प्रदेश सरकार ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार राशि भी देती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जन जागरूकता किसी भी समस्या का सबसे बड़ा समाधान है। समिति को प्रत्येक गांव और प्रत्येक घर तक पहुंचकर जागरूकता फैलाने की दिशा में तेजी लानी होगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन हर कदम पर समिति के साथ है और आवश्यकतानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, एसडीएम सदर डॉ. राजदीप सिंह और पीओ डीआरडीए यशपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed