फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Strict decisions taken in Chandpur Gram Sabha regarding plastic waste, drainage, and substance abuse.

Bilaspur News: चांदपुर ग्राम सभा में प्लास्टिक कचरा, जल निकासी और नशे के खिलाफ लिए सख्त फैसले

Mon, 13 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Strict decisions taken in Chandpur Gram Sabha regarding plastic waste, drainage, and substance abuse.
चांदपुर ग्राम सभा में मौजूद ग्रामीण। स्रोत: जागरूक पाठक
बिजली-पानी की समस्याओं के स्थायी समाधान की उठी मांग, प्रवासी मजदूरों के पंजीकरण पर भी बनी सहमति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत चांदपुर में प्रधान अनुराधा संत गौतम की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा में पंचायत क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों, स्वच्छता, नशे और मूलभूत सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर पंचायत के विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव रखे।

ग्राम सभा में सबसे पहले पंचायत क्षेत्र में बढ़ते प्लास्टिक कचरे के उचित निस्तारण पर चर्चा हुई। सदस्यों ने कहा कि प्लास्टिक कचरे के कारण पर्यावरण और स्वच्छता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसके लिए प्रभावी व्यवस्था बनाने पर सहमति बनी। साथ ही घरों से निकलने वाले गंदे पानी के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित निस्तारण की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया, ताकि गांवों में गंदगी और जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिल सके। बैठक में पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से बनी बिजली और पेयजल समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। ग्रामीणों ने संबंधित विभागों से इन समस्याओं का स्थायी समाधान करवाने की मांग की। ग्राम सभा ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो मामला विभाग के उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा। प्रवासी मजदूरों के सत्यापन और पंजीकरण को लेकर भी अहम निर्णय लिया गया। ग्राम सभा ने पंचायत कार्यालय के माध्यम से शीघ्र पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी करने का प्रस्ताव पारित किया, ताकि पंचायत क्षेत्र में रहने वाले सभी प्रवासी श्रमिकों का रिकॉर्ड व्यवस्थित रखा जा सके। बैठक में नशे, विशेषकर चिट्टे के बढ़ते प्रचलन पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई। ग्राम सभा ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यदि कोई व्यक्ति चिट्टा तस्करी या उसके सेवन जैसी अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो पंचायत की ओर से उसे किसी भी प्रकार का चरित्र प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जाएगा। इसके अलावा 16वें वित्त आयोग के अंतर्गत विकसित भारत सेल्फ का भी अनुमोदन किया गया। ग्राम सभा में जिला परिषद सदस्य सपना कुमारी, पंचायत समिति सदस्य काजल ठाकुर, ग्राम पंचायत बल्ह बल्हवाणा के उपप्रधान संदीप चंदेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed