फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Stoppage of Naini Jan Shatabdi Express started in Bilaspur

बिलासपुर में नैनी जन शताब्दी एक्सप्रेस का स्टॉपेज शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Stoppage of Naini Jan Shatabdi Express started in Bilaspur
बिलासपुर में नैनी जन शताब्दी एक्सप्रेस का स्टॉपेज शुरू
विज्ञापन

बिलासपुर (रामपुर)। क्षेत्र के लोगों को दिवाली की सौगात मिली है। अब यहां काठगोदाम से देहरादून जाने वाली जन शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया है। मंगलवार को पहली बार देहरादून जाते वक्त ट्रेन यहां रुकी। ब्लॉक प्रमुख ने तमाम व्यापारियों की मौजूदगी में स्टेशन पर पहली बार रुकी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर दून के लिए रवाना किया।

मंगलवार की सुबह करीब सात बजे सभी व्यापारी एवं नगर व क्षेत्र के प्रमुख लोग ट्रेन ठहराव के यादगार अवसर में भाग लेने के लिए स्थानीय बिलासपुर रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंचे ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय महामंत्री कपिल आर्य द्वारा सामूहिक रूप ट्रेन चालकों रामयज्ञ पंडित व सुरजीत कुमार व गार्ड को पटका पहनाकर व शाल ओढाकर सम्मानित किया और हरी झंडी दिखा कर रेल को रवाना किया। ततपश्चात व्यापार मंडल पदाधिकारियों द्वारा ब्लॉक प्रमुख, प्रांतीय महामंत्री एवं स्टेशन अधीक्षक विवपन कुमार सिन्हा को भी शाल ओड़ाकर सम्मानित किया। व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री घन्नूमल बंसल, नगराध्यक्ष हरबंश तनेजा ने कहा कि इस ट्रेन का ठहराव करवाने में दिए गए सहयोग करने वाले राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, सांसद घनश्याम सिंह लोधी ,रेलवे मंत्रालय से चौधरी आर एन सिंह, एसडीआर गोरखपुर, डीआरएम इज्जतनगर आदि का आभार जताया। इस मौके पर धन्नूमल बंसल प्रान्तीय उपाध्यक्ष, अनिल अग्रवाल जिलाध्यक्ष, विपुल गुप्ता युवा जिलाध्यक्ष, हरबंस सिंह तनेजा नगर अध्यक्ष, सुदर्शन मदान महामंत्री, तिलकराज जैन, राईस मिलर्स एसोसिएशन कि राजनल चेयरमैन विपिन कुमार पप्पी, राजीव अग्रवाल, रवि गोयल, गुरमीत सिंह, अंशुल अग्रवाल, दुष्यंत अग्रवाल, हाफिज ताहिर, विपिन कुमार अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, सुनील कुमार, चित्रक मित्तल, अनिल मदान, अनुज बंसल, मोंटी गुम्बर,विनीत बंसल,प्यारा सिंह, नरेन्द्र सिंह रन्धावा, देशबंधु गुप्ता, दीपक अग्रवाल, अरुण गुप्ता, सुनील मदान, राजेश अग्रवाल, राजेश यादव, रिंका वर्मा, मुकुट लाल फौजी, विकास अग्रवाल, चौधरी भारतेन्दु सिंह व राहुल जैन आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed