{"_id":"6a9809de4b7e4f91160c33eb","slug":"stone-fell-down-on-cowshed-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-166801-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पहाड़ से भारी भरकम पत्थर गिरने से पशुशाला क्षतिग्रस्त, गाय की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पहाड़ से भारी भरकम पत्थर गिरने से पशुशाला क्षतिग्रस्त, गाय की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नलवाड़ में घरों पर मंडराया खतरा, लोगों ने उपायुक्त से लगाई सुरक्षा की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत जुखाला के नलवाड़ गांव में मंगलवार आधी रात पहाड़ी से गिरे भारी-भरकम पत्थर ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी। रात करीब 11:30 बजे अचानक पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर नीचे लुढ़का। रास्ते में दो-तीन पेड़ों से टकराने के बाद उसकी रफ्तार कुछ कम हुई, लेकिन इसके बावजूद भारी तबाही मचा दी। करीब 6-7 क्विंटल वजन का यह पत्थर देवीराम की गोशाला तक पहुंच गया। पत्थर की चपेट में आने से गोशाला में बंधी एक गाय की मौत हो गई। दूसरी बछिया भी इसकी चपेट में आई और उसकी टांगों में चोट आई है। पत्थर की चपेट में आने से टोका मशीन और मोटर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे। करीब 8-10 भैंसों को सुरक्षित निकालने के लिए ग्रामीण रात में ही जुट गए। सभी भैंसों को किसी तरह बाहर निकालकर दूसरे स्थान पर बांधा गया। नलवाड़ के ग्रामीणों की असली चिंता अब नुकसान से ज्यादा भविष्य को लेकर है। जिस पहाड़ी से पत्थर गिरा है, उसके नीचे चार-पांच परिवारों के घर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर बारिश का दौर तेज हुआ तो पहाड़ी से और पत्थर आने की आशंका है। पंचायत के उपप्रधान रूपा शर्मा ने कहा कि पहाड़ी के नीचे रहने वाले परिवारों को खतरा है। उन्होंने कहा कि बारिश बढ़ने पर स्थिति और गंभीर हो सकती है और प्रशासन को समय रहते मौके का निरीक्षण कर सुरक्षा के उपाय करने चाहिए। प्रभावित परिवारों और ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान और उपप्रधान रूपा शर्मा की अगुवाई में उपायुक्त से मुलाकात की। ग्रामीणों ने उपायुक्त को मौके की स्थिति बताई और कहा कि फिलहाल सबसे जरूरी है कि प्रभावित परिवारों और पशुओं को तत्काल राहत मिले और पहाड़ी से बने खतरे का आकलन किया जाए। ग्रामीणों ने पशुओं के लिए तिरपाल उपलब्ध करवाने, नुकसान का आकलन करने और खतरे की जद में आने वाले परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग रखी।
उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि मामले का जल्द समाधान किया जाएगा। उप प्रधान रूपा शर्मा ने कहा कि पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा बरकरार रहा तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन को मौके का तकनीकी निरीक्षण करवाकर यह तय करना चाहिए कि पहाड़ी को सुरक्षित करने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं।