फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Stolen cement truck recovered from Baruwal in Punjab

Bilaspur News: चोरी हुआ सीमेंट से भरा ट्रक पंजाब के बरूवाल से बरामद

Thu, 23 Feb 2023 10:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
Stolen cement truck recovered from Baruwal in Punjab
बिलासपुर। स्वारघाट के बनैर से चोरी हुए सीमेंट से भरे ट्रक को पुलिस ने पंजाब के बरूवाल से बरामद कर लिया है। हालांकि चोर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। ट्रक बुधवार को चोरी हुआ था। वारदात के समय चालक ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर घर गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने ट्रक की खोज शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

मामले की शिकायत दिनेश कुमार निवासी गांव नाल डाकघर तंबौल तहसील श्री नयना देवी जी जिला बिलासपुर ने दर्ज करवाई थी। शिकायत में दिनेश ने बताया था कि उसने अपना ट्रक अल्ट्राट्रैक सीमेंट प्लांट में ढुलाई के लिए लगाया है। हर रोज की तरह बुधवार को ट्रक में सीमेंट लोड करके खानपुर खुई के लिए चला था। रास्ते में स्वारघाट के बनैर में ट्रक खड़ा करके वह घर चला गया। जब वापस आया तो ट्रक वहां नहीं था। ट्रक की बहुत तलाश की लेकिन कहीं नहीं मिला। ट्रक में 240 सीमेंट के बैग लोड थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की तो ये सीमेंट से भरा ट्रक पंजाब के बरुवाल में मिला। डीएसपी श्री नयनादेवी विक्रांत कुमार ने बताया कि चोरी के ट्रक को बरामद कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed