{"_id":"674c6af4d529f48f57050ff8","slug":"status-of-sub-tehsil-not-even-public-toilet-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-127493-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दर्जा उप तहसील का, सार्वजनिक शौचालय तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दर्जा उप तहसील का, सार्वजनिक शौचालय तक नहीं
Sun, 01 Dec 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
-सैकड़ों की संख्या में हर दिन भराड़ी पहुंचते हैं लोग
-स्थानीय लोगों ने उठाई सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के तहत भराड़ी को उप तहसील का दर्जा तो प्राप्त है लेकिन इस स्थान पर सार्वजनिक शौचालय की सुविधा आज तक उपलब्ध नहीं हो पाई है। यहां पर उप तहसील का कार्यालय खोलकर कार्य शुरू कर दिया गया लेकिन सार्वजनिक शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा आज तक मुहैया नहीं हो पाई है।
भराड़ी में शिक्षण संस्थान, आईटीआई, पशु औषधालय, स्वास्थ्य केंद्र, पुलिस थाना, जल शक्ति विभाग का कार्यालय, बैंक व दर्जनों दुकानें मौजूद हैं। हर दिन सैकड़ों लोग यहां अपना कार्य करवाने के अलावा बाजार में खरीदारी करने के लिए पहुंचते हैं। घुमारवीं, बिलासपुर, हमीरपुर, लदरौर, दधोल सहित अन्य क्षेत्रों को जाने वाले लोग यहां से ही बस सुविधा लेते हैं। हर समय यहां चहल पहल रहती है। ऐसे में यहां पर सार्वजनिक शौचालय होना आवश्यक है। स्वच्छ भारत अभियान की बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं लेकिन ऐसे महत्वपूर्ण कस्बे में अगर सार्वजनिक शौचालय न हो तो स्वच्छ भारत अभियान की पोल खुलकर सामने आती है। सार्वजनिक शौचालय न होने कारण आज भी मजबूरी में लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं। दधोल-लदरौर सड़क विस्तारीकरण के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं लेकिन इस सड़क पर स्थित भराड़ी कस्बे में एक शौचालय का निर्माण नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों ने यहां भराड़ी में तीन दिवसीय अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव की शुरुआत की थी। हाल ही में इस अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव को जिला स्तरीय दर्जा प्राप्त हुआ जिस कारण भराड़ी कस्बे की अहमियत और अधिक बढ़ गई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस स्थान पर सार्वजनिक शौचालय की सुविधा दी जाए।
भराड़ी में सार्वजनिक शौचालय बनाने के लिए जमीन उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके बाद सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवाया जाएगा। - गौरव चौधरी, एसडीएम घुमारवीं