फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   State government will provide free LPG kit, ration to disaster affected people: Deputy Commissioner

आपदा प्रभावितों को निशुल्क एलपीजी किट, राशन देगी प्रदेश सरकार : उपायुक्त

Mon, 18 Sep 2023 03:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 03:52 PM IST
विज्ञापन
State government will provide free LPG kit, ration to disaster affected people: Deputy Commissioner
-2 सितंबर के बाद किराये के आवास में स्थानांतरित हो रहे लोग होंगे लाभान्वित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुफ्त एलपीजी किट,राशन देने की घोषणा की है। इसके तहत उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति विभाग को जल्द से जल्द सभी पात्र लोगों को मुफ्त एलपीजी किट और राशन देने के निर्देश जारी किए हैं।
इसके अलावा जो प्रभावित लोग अस्थायी राहत शिविरों में रह रहे थे वह 12 सितंबर के बाद किराये के आवास में स्थानांतरित हो रहे हैं। उन्हें हिमाचल सरकार की ओर से निशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत निशुल्क राशन 31 मार्च 2024 तक दिया जाएगा। किराये के आवास में स्थानांतरित हुए प्रत्येक परिवार को पूरा गैस कनेक्शन प्रदान किया जाएगा। इसमें 14.2 किलोग्राम का गैस सिलिंडर, दबाव नियामक (प्रेशर रेगुलेटर), चूल्हा (हॉट प्लेट), सुरक्षा पाइप, एलपीजी घरेलू रिफिल की लागत और घरेलू गैस ग्राहक कार्ड निशुल्क प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक परिवार/राशन कार्ड धारक को मासिक आधार पर उनके राशन कार्ड श्रेणी को मद्देनजर न रखते हुए, गेहूं का आटा 20 किलोग्राम, चावल 15 किलोग्राम, दालें तीन किलोग्राम, खाद्य तेल 02 लीटर, डबल फोर्टिफाइड नमक एक किलोग्राम और दो किलोग्राम चीनी निशुल्क वितरित की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राज्य नागरिक आपूर्ति निगम इन परिवारों को निशुल्क राशन उचित मूल्य की दुकानों में उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेगा। यदि किसी लाभार्थी को इसके बारे में किसी प्रकार की कठिनाई आती है तो वह विभाग के दूरभाष संख्या 01978-222349 या खंड में कार्यरत विभाग के निरीक्षक से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed