फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   State government serious about the problems of Bhakra displaced people

Bilaspur News: प्रदेश सरकार भाखड़ा विस्थापितों की समस्याओं के प्रति गंभीर

Mon, 27 Nov 2023 06:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 06:25 PM IST
विज्ञापन
State government serious about the problems of Bhakra displaced people
- बिलासपुर में आयोजित हुई सर्वदलीय भाखड़ा समिति की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश सरकार भाखड़ा विस्थापितों की वर्षों से लंबित समस्याओं को गंभीरता से ले रही है। आश्वासनों के बाद विस्थापितों को अब उम्मीद की नई किरण दिखाई देने लगी है। यह बात सर्वदलीय भाखड़ा विस्थापित समिति के महासचिव जयकुमार ने कही।

बिलासपुर में आयोजित सर्वदलीय भाखड़ा समिति की बैठक में जयकुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के बिलासपुर के दौरे के दौरान मांगों को लेकर समिति ने उन्हें ज्ञापन सौंपा था। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इस पर कार्रवाई करते हुए उपायुक्त बिलासपुर को उपयुक्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। बैठक में विभिन्न सदस्यों ने विचार व्यक्त किए। कहा कि उपायुक्त को विस्थापितों की सभी समस्याओं की जानकारी उपलब्ध करानी चाहिए। जयकुमार ने बताया कि समिति का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री में घुमारवीं विधायक राजेश धर्माणी के नेतृत्व में मिलेगा और आपदा राहत कोष के लिए 51,000 की राशि भेंट करेंगे। इस मौके पर राम कृष्ण शर्मा, जेके नड्डा, रामसिंह, मनमोहन भंडारी, एसआर आजाद और जगदीश कौंडल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed