फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   State government is strengthening the economy of farmers and cattle rearers: Dharmani

किसानों और पशुपालकों की आर्थिकी मजबूत कर रही प्रदेश सरकार : धर्माणी

Fri, 16 Jan 2026 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 16 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
State government is strengthening the economy of farmers and cattle rearers: Dharmani
लंझता में सड़क भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते मंत्री राजेश धर्माणी व अन्य ल
लंझता पंचायत में 30 लाख की सड़क का भूमि पूजन, मार्च तक पक्की होगी सड़क
विज्ञापन

अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। प्रदेश सरकार किसानों, बागवानों और पशुपालकों की आर्थिकी को सुदृढ़ बनाने के लिए ठोस और दूरदर्शी कदम उठा रही है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देना सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। यह बात तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लंझता में लगभग 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाली संपर्क सड़क के भूमि पूजन के अवसर पर कही।
राजेश धर्माणी ने कहा कि यह सड़क आगामी मार्च माह तक पक्की कर दी जाएगी। इससे जहां शिवा प्रोजेक्ट के तहत लाभान्वित किसानों और बागवानों को सुविधा मिलेगी, वहीं लंझता गांव को बेहतर सड़क संपर्क भी उपलब्ध होगा। कहा कि ग्रामीणों की सहमति मिलने पर सड़क को मुख्य गांव तक जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे,ताकि आवागमन और अधिक सुगम हो सके। मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बताया कि प्रदेश सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए गाय और भैंस के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की है। इसके साथ ही प्राकृतिक खेती से उगाए गए मक्का, गेहूं और हल्दी के समर्थन मूल्य में भी बढ़ोतरी की गई है, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। कहा कि शिवा प्रोजेक्ट के अंतर्गत तैयार होने वाले फलों को भी न्यूनतम समर्थन मूल्य के दायरे में लाने के लिए वह मुख्यमंत्री से विशेष आग्रह करेंगे, ताकि आगामी बजट में इस संबंध में प्रावधान किया जा सके। बताया कि लंझता गांव में शिवा प्रोजेक्ट के तहत लीची का बागीचा लगाया गया है, जो आगामी दो वर्षों में फल देना शुरू कर देगा। इससे किसानों की आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। उन्होंने अधिकारियों को प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करने और उत्पाद को बाजार से जोड़ने पर भी जोर दिया, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस अवसर पर राज्य सहकारी बैंक के निदेशक जगदीश शर्मा,युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष लवित चौहान, पंचायत प्रधान प्रतिमा चौहान,उप-प्रधान अजय ठाकुर,पंचायत सदस्य,महिला मंडल की सदस्याएं, विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इनसेट
मधुमक्खी पालन और आधुनिक तकनीकों पर जोर
स्थानीय किसानों की मांग पर मंत्री ने मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों और पशुपालकों से समय के अनुरूप आधुनिक कृषि एवं बागवानी तकनीकें अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
विकास कार्यों की सौगात
राजेश धर्माणी ने बताया कि सिद्ध बाबा मंदिर के निर्माण कार्य के लिए तीन लाख रुपये स्वीकृत कर दिए गए हैं और जल्द कार्य शुरू होगा। इसके अलावा लंझता पंचायत में लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत से सिंचाई सुविधा विकसित की जा रही है। वहीं बडौण में भी सिंचाई टैंक का निर्माण किया जाएगा।

लंझता में सड़क भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते मंत्री राजेश धर्माणी व अन्य ल

लंझता में सड़क भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते मंत्री राजेश धर्माणी व अन्य ल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed