फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   State government is spending 20 percent of the total budget on education: Dharmani

कुल बजट का 20 फीसदी शिक्षा पर खर्च कर रही प्रदेश सरकार : धर्माणी

Sat, 17 Aug 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
State government is spending 20 percent of the total budget on education: Dharmani
बिलासपुर के राजकीय उच्च विद्यालय चुवाड़ी में नवनिर्मित स्कूल के कमरों का उद्घाटन करते तकनीकी शिक
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने चुवाड़ी में किया स्कूल के नए भवन का लोकार्पण
विज्ञापन

17.16 लाख रुपये की लागत से बने स्कूल के कमरों का उद्घाटन किया


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा व आधारभूत ढांचा उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार कुल बजट का 20 प्रतिशत शिक्षा पर व्यय करती है, ताकि विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सके। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने चुवाड़ी के राजकीय उच्च विद्यालय में लगभग 17.16 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित स्कूल के कमरों का उद्घाटन किया।
इसके अतिरिक्त उन्होंने 3.60 लाख रुपये की राशि पुराने भवन की मरम्मत,पानी की टंकी, प्रार्थना सभा स्थल कि मरम्मत कराने के लिए दी। उन्होंने कहा कि स्कूल के चार कमरों में डिजिटल कक्षाएं, तीन कंप्यूटर,आईटी लैब के लिए भी धनराशि उपलब्ध कराई गई है, जिसका विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है। मंत्री ने कहा कि नवनिर्मित कमरों के बनने से यहां पर शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा। जब विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं तो अभिभावकों के साथ शिक्षकों को भी खुशी की अनुभुति होती है। उन्होंने कहा कि इस स्कूल से शिक्षा ग्रहण करके निकले हुए विद्यार्थी वर्तमान में विभिन्न उच्च संस्थानों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी इस स्कूल के विद्यार्थी रहे हैं। बच्चों के चहुमुखी विकास के लिए अध्यापक अभिभावकों के साथ क्षेत्रवासी भी अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें। स्कूलों में विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ यदि संबंधित विषयों में वीडियो भी दिखाई जाए तो विद्यार्थियों को ज्यादा सीखने को मिलेगा। अध्यापकों से आहवान किया कि वे विद्यार्थियों को नई तकनीक का इस्तेमाल करते हुए पढ़ाएंगे तो वे ज्यादा रूची लेकर पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घुमारवीं विधान सभा क्षेत्र के तीन उच्च विद्यालयों जिसमें तड़ौन, त्यून खास और चुवाड़ी के लिए कंप्यूटर दिए गए हैं। शिक्षा की गुणवत्ता में ज्यादा सुधार की आवश्यकता है। कहा कि पूर्व में विद्यार्थियों को स्कूल में आने के लिए संसाधनों की कमी होती थी लेकिन वर्तमान में सभी सुविधाएं घर द्वार पर मुहैया करवाई जा रही हैं। विद्यार्थियों को हर विषय में ऑलराउंडर बनाना है। इसके लिए अध्यापकों को विशेष प्रयास करने होंगे, ताकि विद्यार्थी हर क्षेत्र में कामयाब हो और समाज के लिए एक उदाहरण पेश कर सके।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी गांवों में बेहतर सुविधा पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। सड़कें क्षेत्र विकास की जीवन रेखाएं होती हैं। विधान सभा के हर गांव तक सड़क सुविधा पहुंचे उनकी प्राथमिकता है। बताया कि विधान सभा क्षेत्र में विभिन्न संपर्क सड़कों पर करोड़ों रुपये की धनराशि व्यय की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विषम परिस्थितियों में भी विकास को गति प्रदान कर रही है और समाज के सभी वर्गों का कल्याण सुनिश्चित बनाया जा रहा है। स्कूल की चारदीवारी, नाली व मंदिर के साथ अन्य कार्यों के लिए 15 लाख स्वीकृत किए गए हैं। इस मौके पर उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान किया।

बिलासपुर के राजकीय उच्च विद्यालय चुवाड़ी में नवनिर्मित स्कूल के कमरों का उद्घाटन करते तकनीकी शिक

बिलासपुर के राजकीय उच्च विद्यालय चुवाड़ी में नवनिर्मित स्कूल के कमरों का उद्घाटन करते तकनीकी शिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed