{"_id":"65647c3ed7cd75739d019206","slug":"state-government-is-obstructing-the-work-of-railway-line-garg-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-9266-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल लाइन के कार्य को बाधित कर रही प्रदेश सरकार : गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल लाइन के कार्य को बाधित कर रही प्रदेश सरकार : गर्ग
विज्ञापन
- बोले, केंद्र सरकार ने परियोजना में किया पूरा सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। भानुपल्ली-बैरी रेल लाइन परियोजना का कार्य प्रदेश सरकार बाधित करने का प्रयास कर रही है, जबकि केंद्र सरकार ने इस योजना को लेकर पूर्ण सहायता देने का कार्य किया है। यह बात पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कही।
रविवार को राजेंद्र गर्ग घुमारवीं की बकरोआ पंचायत में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सरकार ने इस रेल लाइन परियोजना की राशि को इनकार करते हुए इसकी गति धीमी करने का प्रयास किया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर वित्तीय संकट मंडरा रहा है। इसके पीछे पूर्ण रूप से वर्तमान कांग्रेस सरकार की नकारात्मक सोच है। बिलासपुर से बैरी तक की प्रस्तावित रेलवे लाइन के भू अधिग्रहण के लिए प्रदेश सरकार के 100 फीसदी राशि खर्च करनी है जो कि सरकार कर नहीं रही है। इसके लिए अनुमानित 1100 करोड़ की राशि देने पर राज्य सरकार ने साफ मना कर दिया है। जब से यह कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है तब से केवल मात्र वित्तीय स्थिति का रोना रो रही है। प्रदेश में जब भाजपा सरकार थी तो 800 करोड़ का खर्च इस कार्य के लिए किया गया था।