फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Srimad Bhagwat story starts in stream

Bilaspur News: धरा में श्रीमद्भागवत कथा शुरू

Wed, 06 Mar 2024 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Srimad Bhagwat story starts in stream

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वाहण पंचायत के गांव धरा में बुधवार से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर आयोजकों ने कलश यात्रा का आयोजन किया। जिसमें महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। पावन श्रीमद भागवत कथा ग्रंथ को सादर आयोजन स्थल तक लाया गया। इस कथा यज्ञ में पंडित सुरेश भारद्वाज ने प्रवचनों की अमृतवर्षा की।

पहले दिन प्रवचन करते हुए उन्होंने भगवान श्री गणेश की महिमा पर रोचक प्रसंग सुनाते हुए कहा कि देवाधिदेव महादेव भगवान शंकर के लिए भी गणेश प्रथम पूजनीय थे। भगवान ने स्वयं यह वरदान उन्हें दिया था। वे एक बार इस बात की अवहेलना कर विपत्ति का शिकार हुए। सर्वप्रथम भगवान शिव ने ही गणेश पूजन किया था। एक रोचक प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि जब भगवान शंकर द्वारा गणेश जी का शीश काटा गया तो काफी बवाल मचाने के बाद माता पार्वती को शंकर ने वचन लिया कि सबसे पहले हमारे पुत्र गणपति की पूजा होगी तभी इसका लाभ सर्वजन को मिलेगा। भगवान शिव ने कैलाश पर्वत पर बड़ी धूमधाम से गणपति पूजन उत्सव किया और त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध कर उन पर विजय प्राप्त की। भगवान शिव ने कहा कि जो भी कोई भी कार्य करने से पूर्व गणपति महाराज का पूजन करेगा। उसे यश, वैभव, कीर्ति, धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहेगी। कथा के अंत में सुंदर भजन गाए गए और प्रसाद भी वितरित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed