फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   sports news.

1500 मीटर दौड़ में आशा और विजय अव्वल

Mon, 29 Feb 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Mon, 29 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
sports news.

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में सोमवार को एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। दौरान लड़कों और लड़कियों के विभिन्न वर्गों में दौड़, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो, ऊंची कूद, लंबी कूद, तीन टांग दौड़ और रिले रेस प्रतियोगिताएं करवाई गईं।

विज्ञापन


लड़कियों की प्रतिस्पर्धाओं में 100 मीटर दौड़ में पूनम कुमारी, बबिता और आशा देवी, 400 मीटर में पूनम देवी, आशा देवी और ज्योतिका नेगी, 800 मीटर में मोनिका कुमारी, आशा देवी व उर्मिला, 1500 मीटर में आशा देवी, वंदना देवी और ज्योतिका नेगी, पांच हजार मीटर में आशा देवी, ज्योतिका और मधु कुमारी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


शॉट पुट में शिवानी गौतम, सपना और बबीता, डिस्कस थ्रो में पूनम, मोनिका और शिवानी, जेवलिंन थ्रो में शेलजा, बबिता और ज्योतिका नेगी, ऊंची कूद में मेनिका, उर्मिला और शैलजा, लंबी कूद में पूनम देवी, मेनिका और आशा, तीन टांग दौड़ में आशा और ज्योतिका, मेनिका और शैलजा जबकि ममता और उर्मिला क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



लड़कों के वर्ग में 100 मीटर दौड़ में कर्मचंद, गुलशन और अतुल, 400 मीटर में कर्म चंद, नरेंद्र कुमार और तरुण कुमार, 800 मीटर में विजय कुमार, ओमकार और नरेंद्र कुमार, 1500 मीटर में विजय कुमार, संजीव कुमार और अमित जबकि पांच हजार मीटर में विजय कुमार, प्रदीप कुमार और ओंकार कुमार ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

रिले रेस में तरुण कुमार, गुलशन और सुनीश, शॉट पुट में कमल कुमार, मनीष शर्मा और आदित्य दास, डिस्कस थ्रो में कमल, अरुण और अजय, जेवलिंग थ्रो में चिराग ठाकुर, अशोक और कमल कुमार, ऊंची कूद में रमन, केतन मेहता और नरेंद्र कुमार, लंबी कूद में कर्म चंद, रवि और नरेंद्र, तीन टांग दौड़ में वैभव और मोहित, अरुण, अंकित, गौरव और पंकज ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। इसमें कॉलेज प्राचार्य डॉ. राकेश भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम के कार्यकारी सचिव डॉ. प्रवेश शर्मा और समन्वयक प्रो. कश्मीर सिंह कश्यप ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया।


खेलकूद से लें प्रेरणा : भारद्वाज
प्राचार्य डॉ. राकेश भारद्वाज ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने जीवन में भी खेलकूद से प्रेरणा लेनी चाहिए। हार-जीत की परवाह किए बिना बस मेहनत के साथ आगे बढ़ते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करना चाहिए। जरूरी नहीं कि हमारे पास सब सुविधाएं हों, तो ही हम आगे बढ़ सकते हैं।

सच्ची लगन और प्रेरणा हमे आगे ले जाने में सक्षम है। उन्होंने बच्चों को मिल्खा सिंह और ध्यानचंद आदि के उदाहरण भी प्रस्तुत किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed