{"_id":"6a981348c0ecf4f1b906d1a1","slug":"sports-news-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-166846-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: वॉलीबाल में मडंयाली ने टेपरा खास को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: वॉलीबाल में मडंयाली ने टेपरा खास को हराया
विज्ञापन
घ्याल स्कूल में अंडर-17 छात्र वर्ग की खेलें शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय उच्च पाठशाला घ्याल में अंडर-17 छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को शुरू हुई। इसमें सदर एवं स्वारघाट खंड की 14 उच्च पाठशालाओं के 120 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
मुख्यातिथि घ्याल पंचायत प्रधान बीना देवी ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों ने उन्हें मार्चपास्ट कर सलामी दी। स्थानीय स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों की खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। खेल प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि वॉलीबाल में मडंयाली ने टेपरा खास को 2-0 से हराया। वहीं, बैडमिंटन में उटपर ने सलनू को 2-0 से मात दी।