फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sports competitions in Rampur ahead of Lavi Fair to begin on October

Bilaspur News: लवी मेले से पहले रामपुर में खेलकूद प्रतियोगिताएं 25 अक्तूबर से

Wed, 14 Oct 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sports competitions in Rampur ahead of Lavi Fair to begin on October
रामपुर में लवी के उपलक्ष पर होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर चर्चा करते एसडीएम हर्ष अमरेंद्
पदम स्कूल में होंगे वॉलीबॉल, बॉक्सिंग, बैडमिंटन और कबड्डी के मुकाबले
विज्ञापन

एसडीएम ने खेल संघों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिए दिशा-निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले से पहले रामपुर में 25 से 31 अक्तूबर तक खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। मेला कमेटी की ओर से वॉलीबॉल, बॉक्सिंग, बैडमिंटन और कबड्डी के मुकाबले होंगे। सभी प्रतियोगिताएं पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं की तैयारियों को लेकर मेला कमेटी के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बुधवार को स्थानीय खेल संघों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें प्रतियोगिताओं के आयोजन स्थल, समयसारिणी, अवधि और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
हाल ही में लवी मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने भी खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन पर चर्चा की थी। बैठक में तय किया गया कि सभी खेल प्रतियोगिताएं स्कूल में कक्षाएं समाप्त होने के बाद शाम चार बजे से होंगी। बैडमिंटन के मुकाबले स्कूल के इंडोर परिसर में करवाए जाएंगे। वहीं, वॉलीबॉल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर दो प्रस्ताव सामने आए हैं। इनमें लीग आधार पर मुकाबले करवाने, जिनमें भारतीय रेलवे, कस्टम, हिमाचल की दो टीमें शामिल होंगी। वहीं, स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने का अवसर देने के लिए मिश्रित टीमें बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। इस संबंध में अंतिम निर्णय आगामी दिनों में लिया जाएगा। खेल संघों की ओर से प्रतियोगिताओं के आयोजन संबंधी प्रस्ताव उपायुक्त के समक्ष रखे जाएंगे। वहीं, लवी मेले के उपलक्ष्य में प्रस्तावित मिनी मैराथन के आयोजन को लेकर अलग से बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

बताते चलें कि बीते वर्ष इन चार खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन पर करीब 24 लाख रुपये की राशि व्यय की गई थी। इसके अनुसार कबड्डी पर 6.73 लाख, बैडमिंटन पर 3.46 लाख, बॉक्सिंग पर 4.84 लाख, वॉलीबॉल पर 2.45 लाख और मिनी मैराथन पर करीब 1.94 लाख रुपये की राशि खर्च की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर समीक्षा की गई है। खेल संघों को प्रतियोगिता के आयोजन संबंधी प्रस्ताव सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। इन प्रस्तावों को अंतिम मंजूरी के लिए उपायुक्त के समक्ष रखा जाएगा। क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें खेल धारा से जोड़ने के लिए ये खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। - हर्ष अमरेंद्र सिंह, एसडीएम, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article