फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   sports

पुरुष वर्ग में आयुव खान और महिला वर्ग में प्रियंका वर्मा रहीं बेस्ट एथलीट

Mon, 24 Feb 2020 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
sports
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में सोमवार को वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्यातिथि प्राचार्य रामकृष्ण ने शिरकत की। वहीं एथलेटिक मीट में बेस्ट एथलीट पुरुष वर्ग में आयुव खान व महिला वर्ग में प्रियंका वर्मा रहीं।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। यह हमारे जीवन में अनुशासन लाते हैं। बिलासपुर महाविद्यालय के छात्रों ने प्रदेश ही नहीं अपितु देश भर में कॉलेज का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें पुरुष वर्ग 100 मीटर में प्रथम आयूव खान, दूसरे स्थान पर प्रहलाद सिंह व तीसरे स्थान पर अक्षित रहे। वहीं 400 मीटर में गौरव पहले, अजय ठाकुर दूसरे व सौरभ तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर में गौरव गौतम प्रथम, अजय ठाकुर द्वितीय, तृतीय स्थान पर अजय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि 400 मीटर रिले में अक्षित, गौरव गौतम, आयूव खान सौरभ कुमार पहले स्थान पर, विरेंद्र, अनिल गुमरा, विशाल, अजय ठाकुर, दूसरे स्थान पर वहीं प्रांजल, रोहित, कार्तिक व पुलकित तीसरे स्थान पर रहे। शॉटपुट में हिमांशु प्रथम, विवेक दूसरे व निशांत चंदेल तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में विवेक, निशांत चंदेल व अशोक कुमार क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। वहीं हाई जंप में आयूव खान, नीरज कुमार, विकास ठाकुर पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। लांग जंप में अनिल, विकास ठाकुर, आयुव खान क्रमश: पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।

महिला वर्ग 100 मीटर में ज्योति शर्मा, सपना, पल्लवी क्रमश: पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। जबकि 400 मीटर में मनीषा, आंचल, ज्योति क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। शॉटपुट में प्रियंका, विपाशा, ममता क्रमश: पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। वहीं डिस्कस थ्रो में प्रियंका वर्मा, कीर्ति राणा, तमन्ना क्रमश: पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। हाई जंप में प्रियंका, ज्योति, शैलजा क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं लांग जंप में प्रियंका वर्मा, पल्लवी, सुदीक्षा क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। थ्री लेग रेस में ज्योति व सपना पहले और दूसरे पर सुदिक्षा व आंचल और तीसरे स्थान पर निकिता व सोनिया रहीं। विजयी प्रतिभागियों को मुख्यातिथि प्राचार्य रामकृष्ण ने सम्मानित किया। इस उपलक्ष्य पर समस्त कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed