{"_id":"5de7e28f8ebc3e54d505048e","slug":"sports-bilaspur-news-sml3165374138","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडूता कॉलेज में किया गया एथलेटिक मीट का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंडूता कॉलेज में किया गया एथलेटिक मीट का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता(बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता में एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य प्रो. नीना वासुदेवा ने शिरकत की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षक अभिभावक संघ के प्रधान हेमराज चंदेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी।
मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की। इस मौके पर दौड़, रस्साकशी, लांग जंप, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट इत्यादि प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर विजय कुमार और शारीरिक शिक्षक सुनील चंदेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रो. दामोदर गौतम की ओर से किया गया। खेल गतिविधियों में डिस्कस थ्रो में महिला वर्ग में दीक्षा, शिवानी, नेहा क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही। जबकि पुरुष वर्ग में अमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि रिशव व पंकज द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। शॉटपुट में पुरुष वर्ग में अमन, अभिषेक राणा, ऋषभ कुमार कमश प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे, जबकि महिला वर्ग में दीक्षा, शिवानी, रीता ने अव्वल स्थान हासिल किया।
100 मीटर दौड़ में महिला वर्ग में अंकिता, साक्षी, दीक्षा क्रमश प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे। जबकि पुरुष वर्ग में अंकित, अमन, विनय प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में महिला वर्ग में दीक्षा, नेहा और पायल पटियाला अव्वल स्थान पर रहे, जबकि पुरुष वर्ग में अंकित, अमन व अमित ने अव्वल स्थान हासिल किया। रस्साकशी में प्राध्यापक वर्ग विजयी रहा। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक डॉ. भाटिया, पूर्व छात्र संघ प्रधान मनोज चंदेल, प्रो. पीएस कटवाल, डॉ. बिहारी लाल, प्रो. रेखा शर्मा,डॉ. राजेश ठाकुर, प्रो. शालिनी सहित अन्य लोग मौदूर रहे।