फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   sports

महिला वर्ग बास्केटबाल में घुमारवीं कॉलेज बना विजेता

Mon, 02 Dec 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
sports
बॉस्केटबाल की महिला वर्ग की विजेता टीम मुख्यातिथि के साथ। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिला बिलासपुर में चल रही दो दिवसीय जिला स्तरीय वरिष्ठ महिला व पुरुषों की बास्केटबाल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया जिसमें संयुक्त व्यापार मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष व पार्षद नरेंद्र पंडित ने बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में महिला वर्ग का फाइनल मैच विवेकानंद कॉलेज घुमारवीं और बरमाणा क्लब के बीच खेला गया। रोमांचकारी इस मैच में 47-44 अंक के साथ विवेकानंद कॉलेज विजेता बना। वहीं पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला बाबा नाहर सिंह क्लब व ब्लू स्टार क्लब के बीच खेला गया जिसमें 76-67 अंक से ब्लू स्टार टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

विजेता और उपविजेता टीमों को मुख्यातिथि ने स्मृति चिह्न और मेडल देकर सम्मानित किया।
सोमवार सुबह सुबह प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले हुए। पुरुष वर्ग में हुए क्वार्टर फाइनल में भराड़ी क्लब ने शिवा कॉलेज और बाबा नाहर सिंह क्लब ने घुमारवीं क्लब को हराया। वहीं, सेमीफाइनल मुकाबले में बाबा नाहर सिंह क्लब ने भराड़ी क्लब को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में ब्लू स्टार क्लब ने दधोल क्लब को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद हुए मुकाबलों के दौरान उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने विशेष अतिथि के रुप में शिरकत की और खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण रणौट व महासचिव राजकुमार राणा ने सभी पदाधिकारियों, विशेषज्ञों, खिलाड़ियों व आम खेल प्रेमियों का आभार प्रकट किया। दो दिनों तक चली इस प्रतियोगिता के दौरान अधिवक्ता तेजस्वी शर्मा ने बेहतरीन अंदाज के साथ मंच संचालन किया।

इस मौके पर एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा, उपनिदेशक युवा सेवाएं एवं खेल विभाग योगेश धीमान, जिला खेल अधिकारी श्याम कौंडल, अध्यक्ष जिला बास्केटबाल संघ डॉ. प्रवीण रनोट, सुशील पुंडीर, योधराज शर्मा, सत्येंद्र, मदन, नंदलाल राही, कोषाध्यक्ष अभिषेक टेसू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तेजस्वी शर्मा, तकनीकी चेयरमैन सुरेश कौंडल के साथ साथ सुरेश नड्डा, अनिल चंदेल, प्रकाश शर्मा, नीलम रनोट, राकेश ठाकुर, राज कुमार, अविनाश कपूर, अभिषेक सोनी, प्रवेश राणा, अश्विनी कुमार, राज कुमार राठौर, कुलवंत, राजेश कुमार आदि मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed