{"_id":"6af76325b5c064706d024c22","slug":"leadership-skills-were-taught-to-40-volunteers-at-ghumarwin-college-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-171777-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज में 40 स्वयंसेवकों को सिखाए नेतृत्व क्षमता के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज में 40 स्वयंसेवकों को सिखाए नेतृत्व क्षमता के गुर
विज्ञापन
11 से 14 नवंबर तक चल रहा चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
व्यक्तित्व विकास और सामाजिक जिम्मेदारियों पर दिया जा रहा प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में युवाओं की नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान के क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से 11 से 14 नवंबर तक चलने वाले इस शिविर में कॉलेज के 40 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं।
शिविर में युवाओं को नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल, टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विशेषज्ञ विभिन्न सत्रों के माध्यम से स्वयंसेवकों को सामाजिक जिम्मेदारियों और सामुदायिक विकास के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
प्रशिक्षण के दौरान आपसी सहयोग, निर्णय लेने की क्षमता और समस्याओं का समाधान करने जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। युवाओं को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वयंसेवक भी विभिन्न गतिविधियों में उत्साह के साथ भाग लेकर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
शिविर का समापन 14 नवंबर को होगा। इस दौरान प्रतिभागी प्रशिक्षण गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत करने के साथ अपने अनुभव भी साझा करेंगे।