{"_id":"5dd822278ebc3e54b76757f3","slug":"sports-bilaspur-news-sml315123636","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी प्रतियोगिता में वेंकटेश्वर कॉलेज ने मिनर्वा को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी प्रतियोगिता में वेंकटेश्वर कॉलेज ने मिनर्वा को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं शिवा बीएड कॉलेज में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ स्थानीय विधायक राजेंद्र गर्ग ने किया। कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ करने पहुंचे स्थानीय विधायक राजेंद्र गर्ग का शिवा प्रबंधन समिति व कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया।
मुख्यातिथि ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद खेलों का शुभारंभ किया। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर से लड़कों व लड़कियों की 19 टीमों ने भाग लिया है जिसमें लगभग 162 खिलाड़ियों ने भाग लिया है। मुख्यातिथि राजेंद्र गर्ग ने अपने संबोधन में खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया तथा साथ में कहा कि खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है जिससे शरीर भी स्वस्थ रहता है। खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को नशे से दूर व खेलों में अपनी अत्यधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।
कॉलेज प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने कहा कि कबड्डी प्रतिस्पर्धा वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ एजूकेशन कुमारहट्टी तथा मिनर्वा कॉलेज ऑफ एजूकेशन इंदौरा के बीच हुई जिसमें मिनर्वा कॉलेज को हार का मुख देखना पड़ा।
विज्ञापन
समिति के प्रबंधक निदेशक व जिला परिषद सदस्य पुरुषोत्तम शर्मा ने भी खिलाड़ी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। कहा कि सभी खिलाड़ी खेल को एकजुटता के साथ खेलें जिससे खेल भावना भी बनी रहे।